Nature Nature

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

Nature

समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया। लगातार 17वें दिन एफआईआई द्वारा निकासी के चलते निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा और बाजार दबाव में आ गया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 2.46 फीसदी यानी 1836 अंकों की गिरावट के साथ 72,696 पर बंद हुआ। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अंत में बिकवाली हावी रही।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 2.60 फीसदी यानी 601 अंक गिरकर 22,512 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर लाल निशान में रहे, जबकि केवल 3 शेयर ही बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के जिन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, उनमें टाइटन, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल, इंडिगो और टाटा स्टील प्रमुख रहे।

विशेषज्ञों के अनुसार विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत और आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण बाजार में यह गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में भी बाजार की चाल काफी हद तक विदेशी निवेशकों के रुख पर निर्भर करेगी।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    समाचार गढ़ 17 जून 2026। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा होता नजर आ रहा है। शिवसेना (UBT) के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों…

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    समाचार गढ़ 17 जून 2026 भीलवाड़ा। पश्चिमी राजस्थान के बाद अब मेवाड़ क्षेत्र में भी नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights