Nature Nature

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

Nature

समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 10.02 फीसदी यानी 14,483 रुपये गिरकर 1,30,009 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

गौरतलब है कि 2 मार्च को सोना 1,66,074 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। यानी सिर्फ 21 दिनों में सोने की कीमत करीब 36,000 रुपये यानी 21 फीसदी से ज्यादा टूट चुकी है।

वहीं चांदी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। MCX पर चांदी का भाव 10.48 फीसदी यानी 23,755 रुपये गिरकर 2,03,017 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। 2 मार्च को यह 2,78,481 रुपये प्रति किलो था, यानी 21 दिनों में चांदी 75,464 रुपये सस्ती हो चुकी है, जो करीब 27 फीसदी की गिरावट है।

अगर लंबी अवधि की बात करें तो 29 जनवरी 2026 को चांदी ने 4,39,337 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस स्तर से अब तक चांदी 2,36,320 रुपये यानी करीब 54 फीसदी टूट चुकी है। वहीं सोना भी अपने ऑल टाइम हाई 1,93,096 रुपये से 63,087 रुपये यानी करीब 33 फीसदी नीचे आ चुका है।

गिरावट की बड़ी वजह क्या है?
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजार में “रिस्क-ऑफ” माहौल के चलते निवेशक सुरक्षित माने जाने वाले एसेट्स से भी पैसा निकाल रहे हैं। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, दुबई रियल एस्टेट, क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में बिकवाली का असर कमोडिटी बाजार पर भी पड़ा है।

इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख, संभावित ब्याज दर बढ़ोतरी और मजबूत होते डॉलर ने सोना-चांदी जैसे नॉन-यील्डिंग एसेट्स को कम आकर्षक बना दिया है।

  • Related Posts

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    केंद्रीय उड्डयन मंत्री बोले- हवाई सुरक्षा से समझौते का सवाल नहीं; एथेनॉल और Sustainable Aviation Fuel (SAF) को लेकर फैली गलतफहमी दूर की। समाचार-गढ़ 6 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: विमान…

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    रिलायंस, SBI और BEL रहे सबसे बड़े गेनर, जबकि TCS, पावरग्रिड और इंडिगो में बिकवाली; विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थानों की खरीद से बाजार संभला। समाचार-गढ़ 6…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

    सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

    सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

    शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश नाराज़, भारत से रिश्तों पर पड़ने वाले असर की जताई चिंता

    शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश नाराज़, भारत से रिश्तों पर पड़ने वाले असर की जताई चिंता

    Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी

    Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights