अंजू ने नसरुल्लाह से की शादी! प्री-वेडिंग शूट आया सामने
समाचार-गढ़। राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी कस्बे से प्रेमी के लिए पाकिस्तान पहुंची अंजू राफेल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अंजू ने नसरुल्ला से दीर के कोर्ट में जाकर शादी कर ली है। शादी के बाद सोशल मीडिया पर ‘नसरुल्ला वेड्स अंजू’ टाइटल से एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें दोनों शानदार पोज़ देते नजर आ रहे हैं। हालांकि समाचार-गढ़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दोनों पहाड़ों में नजर आ रहे हैं जिसमें वे दोनों हाथ पकड़कर चलते और एक साथ बैठे नजर आ रहे है। हालांकि पहले जारी वीडियो में अंजू ने कहा था कि उसकी शादी करने की कोई प्लानिंग नहीं है। और नसरुल्ला ने भी कहा है की हमने निकाह नहीं किया।








