Nature Nature

महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में विकास कार्यों की घोषणाएं, बालिका छात्रावास में रसोईघर व बड़े कमरे के निर्माण की पहल

Nature

समाचार गढ़  4 मई 2025, महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई। बैठक में सुशील सेरडिया ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए निर्माण कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसकी समीक्षा की गई। छात्रावास में अध्ययनरत छात्रों को सामाजिक सरोकार के कार्यों में समय समय पर भागीदारी हेतु प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बैठक में बालिका छात्रावास में निर्माण की घोषणाएं

1. रशोईघर निर्माण – 5.51 लाख लागत से स्वर्गीय लिछमा देवी तरड़ एवं स्वर्गीय ताजुराम जी तरड़ आड़सर की स्मृति में उनके पुत्र नेमाराम तरड़ द्वारा घोषणा।

2. बड़ा कमरा – 5.01 लाख लागत से स्वर्गीय ऊमी देवी तरड़ एवं स्वर्गीय गणपतराम जी तरड़ आड़सर की स्मृति में उनके पुत्र मोडाराम तरड़ द्वारा घोषणा।

आर्थिक सहयोग की घोषणा
फूसाराम पुत्र स्वर्गीय लाखुराम जी कुलड़िया माणकरासर के 101वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके पुत्रों रेवंतराम (पूर्व पंचायत समिति सदस्य), जैसाराम, मोहनलाल द्वारा आर्थिक सहयोग की घोषणा।

बैठक में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने दानदाता परिवारों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज एवं युवा कर्मा बाई जैसी संत से पूर्ण समर्पण के साथ कर्म की सीख लें। आज समाज की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु जरूरत है कि सभी पूर्ण समर्पण के साथ सहभागी बनें। आज हमारी टीम पूर्ण समर्पण के साथ अल्प समय में शिक्षा व्यवस्था एवं सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रयत्नशील है, जिसमें दानदाताओं की बड़ी भूमिका है। बैठक में तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, सोहन गोदारा, मोहनलाल कुलड़िया ने भी अपने विचार रखे।

बैठक में मोडाराम तरड़, नेमाराम तरड़, पूनम नेण, रेवंतराम कुलड़िया, हरिराम सारण, गोपाल खिलेरी, तिलोकाराम तरड़, जयलाल नेण, जैसाराम कुलड़िया, रेवंतराम सहू, गोपाल तरड़, कुशाल तरड़, श्रवण तरड़, मनोज बाना, हनुमान महिया, रामप्रताप तरड़, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण, हरिराम पुनियाँ आदि उपस्थित रहे।
छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights