Nature Nature

दीपावली पर अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञापत्र के लिए आवेदन आमंत्रित , 30 सितम्बर तक किए जा सकेंगे आवेदन

Nature

समाचार गढ़, 25 सितंबर। दीपावली पर अस्थाई फायरवर्क्स (केवल ग्रीन आतिशबाजी) के लिए शहरी क्षेत्र के इच्छुक आवेदक 30 सितम्बर तक निर्धारित आवेदन-पत्र भर कर आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर जिला कलेक्टर कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि बीकानेर शहरी क्षेत्र पुलिस थाना – नयाशहर, कोतवाली, कोटगेट, सदर, गंगाशहर, जेएनवीसी, बीछवाल, मुक्ताप्रसाद के अलावा शेष सभी आवेदकों को अपने संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट कार्यालय में सम्पर्क करना होगा।
संलग्न दस्तावेज
आवेदन पत्र एई-5 सभी कॉलम स्पष्ट रूप से भरे हुए हो, आवेदक की चार पासपोर्ट साईज नवीनतम फोटो, जन्म प्रमाण पत्र के संबंध दस्तावेज की प्रति (यथा जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं की मार्क शीट, पैन कार्ड की प्रति, ड्राईविंग लाईसेंस की प्रति), पहचान पत्र संबंधित दस्तावेज (आधार कार्ड की प्रति, वोटर आईडी की प्रति), आवेदक द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र (50 रू. स्टाम्प पर सत्यापित), दुकान के मालिकाना हक के संबंध में दस्तावेज (यथा दुकान का पट्टा या किरायेनामे की स्व-हस्ताक्षरित प्रमाणित प्रति) किरायेनामे की स्थिति में किरायनामा निर्धारित स्टाम्प पर संपादित हो एवं माह नवम्बर-2024 तक वैध होना चाहिए, दुकान की किराये की स्थिति में दुकान मालिक का सहमति पत्र (शपथ पत्र पर), पूर्व में जारी अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञापत्र (यदि हो), आवेदित स्थल एवं उसके आस पास के स्थान दर्शाता हुए ब्ल्यू प्रिंट (4 कॉपी में), निर्धारित चैक लिस्ट पूर्ण भरी हुई एवं आवेदक द्वारा हस्ताक्षरित (प्रारूप सी-1) दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ (3 कॉपी में) प्रस्तुत करनी होगी।

Related Posts

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल। समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में…

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights