Nature Nature

‘सेना को नहीं चाहिए अग्निविर, अगर इंडिया ब्लॉक सत्ता मे आती है तो इस स्कीम को कूड़े में फेंक देंगे- राहुल गांधी

Nature

समाचार गढ़, 23 मई 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अगर इंडिया ब्लॉक सत्ता में आया तो अग्निवीर स्कीम को खत्म कर दिया जाएगा और कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। उन्होंने ‘हिंदुस्तान के जवानों को मजदूरों में बदलने’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा।

अग्निवीर योजना को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘यह मोदी की स्कीम है न कि सेना की। सेना ऐसा नहीं चाहती.’ उन्होंने महेंद्रगढ़- भिवानी लोकसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में कहा, ‘जब इंडिया ब्लॉक सरकार बनाएगा तब हम अग्निवीर स्कीम को कूड़ेदान में फेंक देंगे।

‘युवाओं के डीएनए में देशभक्ति है’

राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत की सीमाएं देश के युवाओं की वजह से सुरक्षित हैं।  हमारे युवाओं के डीएनए में देशभक्ति है.’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘मोदी ने हिंदुस्तान के जवानों को मजदूर बना दिया है।

राहुल ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘वे कहते हैं कि शहीद दो तरह के होंगे- एक, सामान्य जवान और अधिकारी जिन्हें पेंशन, शहीद का दर्जा और सारी सुविधाएं मिलेंगी और दूसरा, गरीब परिवार का एक व्यक्ति जिसे अग्निवीर का नाम दिया गया है। अग्निवीरों को न शहीद का दर्जा मिलेगा, न पेंशन, न कैंटीन की सुविधा।

2022 में आई थी अग्निपथ भर्ती योजना

केंद्र सरकार ने 2022 में सेना के तीनों अंगों में आयु सीमा को कम करने के उद्देश्य से सशस्त्र बलों में सैनिकों को अल्पकालिक शामिल करने के लिए ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ शुरू की थी। इस योजना के तहत साढ़े 17 साल से 21 साल की आयु वर्ग के युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सेना में भर्ती किया जाता है, जिसमें से 25 प्रतिशत की सेवाओं को 15 साल तक जारी रखने का प्रावधान है।

अरबपतियों का कर्ज माफ करने का आरोप

किसानों के मुद्दे को लेकर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘4 जून को जब हम सत्ता में आएंगे तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे.’ राहुल गांधी ने कहा, ‘जहां तक कृषि ऋण माफी का सवाल है, हम ‘कर्ज माफी’ आयोग लाएंगे।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights