Nature Nature

कारीगरों की कला को मिलेगा नया आयाम, रोजगार से जोड़े जाएंगे हुनरमंद हाथ- राज्यमंत्री सुथार

Nature

समाचार गढ़, 29 अगस्त 2025, चूरू/सरदारशहर।
विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने शुक्रवार को सरदारशहर पहुंचकर लकड़ी से बनी वस्तुओं के पारंपरिक कारीगर समूहों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कारीगरों द्वारा बनाए जा रहे हस्तनिर्मित सामान का अवलोकन किया और उनकी कला व हस्त कौशल की गहराई से जानकारी प्राप्त की।

सुथार ने कहा कि पारंपरिक कारीगरी हमारे समाज की अमूल्य धरोहर है, लेकिन बदलते समय में इस हुनर को आधुनिक रोजगार अवसरों से जोड़ने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से बोर्ड द्वारा कारीगरों को बेहतर से बेहतर स्किल उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उनका काम न केवल बाजार की मांग के अनुरूप ढले, बल्कि उन्हें स्थायी आय का साधन भी प्राप्त हो।

बैठक में विभिन्न प्रकार के उद्योगों और कारखानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कौशल नियोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। विचार किया गया कि किस प्रकार लकड़ी के पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक तकनीक, मशीनरी और मार्केटिंग के साथ जोड़ा जाए, जिससे उनके उत्पादों की गुणवत्ता और विपणन क्षमता बढ़ सके।

अध्यक्ष सुथार ने कारीगरों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं और जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा और उन्हें प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरणों की सुविधा तथा रोजगार से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की नीतियों का लाभ प्रत्येक कारीगर तक पहुंचाना ही बोर्ड का मुख्य उद्देश्य है।

कारीगरों ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए और पारंपरिक कला को संरक्षित रखने के साथ-साथ आधुनिक समय की चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।

  • Related Posts

    BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

    समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: भारत और रूस के रिश्तों में ऊर्जा, रक्षा और कारोबार के बाद अब आर्कटिक क्षेत्र भी सहयोग का बड़ा केंद्र बनता नजर आ रहा…

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 2019 के भारत-पाकिस्तान हवाई संघर्ष में अपनी बहादुरी से देश का नाम रोशन करने वाले वीर चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

    BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights