Nature Nature

नेहरू युवा मंडल की ओर से शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित, श्री श्याम क्लब ने मारी बाज़ी

Nature

नेहरू युवा मंडल की ओर से शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित, श्री श्याम क्लब ने मारी बाज़ी

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 29 अगस्त 2025। स्वर्गीय मदनलाल चौहान की दूसरी पुण्यतिथि पर बुधवार को नेहरू युवा मंडल की मेजबानी में तहसील स्तरीय एक दिवसीय शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। खेल मैदान पर दिनभर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कुल 18 टीमें उतरीं और रोमांचक मुकाबलों में अपना दमखम दिखाया। फाइनल मैच में श्री श्याम क्लब, श्रीडूंगरगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि लिखमादेसर सीनियर टीम उपविजेता बनी। समापन अवसर पर विजेता व उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी चर्चा का विषय रहा 13 वर्षीय रामप्रसाद (अनाज मंडी, श्रीडूंगरगढ़)। छोटे कद के बावजूद उसने नेटर की भूमिका में बेहतरीन खेल दिखाया। निर्णायकों ने उसे बेस्ट नेटर का अवार्ड दिया, वहीं दर्शकों ने भी उत्साहवर्धन करते हुए नकद राशि भेंट की। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा से हुई, जिसमें सरपंच जसवीर सारण, रुघलाल तापड़िया, संतोष ओझा, लक्ष्मीनारायण सेवग, चंपालाल रेगर सहित कई गणमान्य लोगों ने स्व. मदनलाल चौहान के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। चौहान परिवार की ओर से आयोजन में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों और संस्थाओं का आभार जताया गया। परिवार ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल चौहान साहब की याद को जीवित रखते हैं, बल्कि युवाओं में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा भी भरते हैं।

  • Related Posts

    आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद

    समाचार-गढ़ 25 अगस्त, 2026। शेयर बाजार में मंगलवार को आखिरी घंटे की जोरदार खरीदारी ने पूरे दिन की तस्वीर बदल दी। सेंसेक्स 287 अंक चढ़कर 77,656 और निफ्टी 116 अंक…

    पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव: वाटर कैनन से खदेड़ा; TRE-4 में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन

    समाचार-गढ़ 25 अगस्त, 2026। पटना के गर्दनीबाग में BPSC TRE-4 को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। प्रदर्शनकारी PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग कर रहे हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद

    आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद

    पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव: वाटर कैनन से खदेड़ा; TRE-4 में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन

    पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव: वाटर कैनन से खदेड़ा; TRE-4 में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन

    राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज एक साथ निरीक्षण, जर्जर भवन से लेकर शिक्षकों की संख्या तक होगी जांच

    राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज एक साथ निरीक्षण, जर्जर भवन से लेकर शिक्षकों की संख्या तक होगी जांच

    45 साल तक चला दोहरे हत्याकांड का केस, सुप्रीम कोर्ट ने सजा रोकी और कहा- ‘यह न्यायिक व्यवस्था की विफलता’

    45 साल तक चला दोहरे हत्याकांड का केस, सुप्रीम कोर्ट ने सजा रोकी और कहा- ‘यह न्यायिक व्यवस्था की विफलता’

    2027 की जनगणना में भिखारियों की अलग गिनती नहीं होगी, कई पुराने आंकड़ों को क्यों बदला गया?

    2027 की जनगणना में भिखारियों की अलग गिनती नहीं होगी, कई पुराने आंकड़ों को क्यों बदला गया?

    ‘वोटर लिस्ट में नाम चेक करें’… राजस्थान में चुनाव के बीच साइबर ठगों का नया खेल, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    ‘वोटर लिस्ट में नाम चेक करें’… राजस्थान में चुनाव के बीच साइबर ठगों का नया खेल, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights