Nature Nature

सरकार के 2 वर्ष पूरे, तोलियासर पहुंचा विकास रथ, ग्राम विकास भवन में हुआ भव्य कार्यक्रम, योजनाओं की दी गई जानकारी

Nature

सरकार के 2 वर्ष पूरे, तोलियासर पहुंचा विकास रथ
ग्राम विकास भवन में हुआ भव्य कार्यक्रम, योजनाओं की दी गई जानकारी

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित विकास रथ अभियान के तहत बुधवार को तोलियासर ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ग्राम विकास भवन में आयोजित हुआ, जहां ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार ने सरकार की विभिन्न योजनाओं—जैसे सामाजिक सुरक्षा, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, धन सिंह राजपुरोहित, हनुमान सिंह राजपुरोहित, सीताराम राजपुरोहित, मूल सिंह राजपुरोहित, राजू सिंह राजपुरोहित, जसराज सिंह राजपुरोहित, मदन सिंह राजपुरोहित, चेनाराम नायक, ओमप्रकाश राजपुरोहित, मालसिंह, रामसिंह राजपुरोहित, पूनमसिंह राजपुरोहित, नत्थू सिंह, धनराज सिंह, कैलाश सिंह, थानक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी तथा भाजपा से जुड़े पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं गांव, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस अभियान का उद्देश्य है।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने विकास रथ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से योजनाओं की सही जानकारी आमजन तक पहुंचती है।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए, लेकिन कई शेयरों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स महज 3 अंक फिसलकर…

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन फायरिंग में घायल हुए छात्र साहिल लोचाव के मामले को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

    वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

    बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल

    बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights