Nature Nature

राम मंदिर को लेकर अशोक गहलोत का बड़ा दावा, कहा- भ्रम फैला रही BJP, कांग्रेस की सरकार में भी बनता मंदिर

Nature

सामाचार गढ़, 18 मई, श्रीडूंगरगढ। कांग्रेस न्योता मिलने के बाद भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हुई. कांग्रेस द्वारा इस कार्यक्रम को बीजेपी का निजी इवेंट बताया गया. इसके बाद कांग्रेस पर बीजेपी इस मुद्दे को लेकर लगातार निशाना साधती आ रही है. वहीं इसपर कांग्रेस तर्क देती है कि राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बना है. शनिवार उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राम मंदिर के सवाल पर पलटवार करते हुए कुछ बड़ी बातें कही हैं. साथ ही उन्होंने स्मृति ईरानी पर भी जमकर निशाना साधा है.

‘सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बना मंदिर’
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हुआ है. इनको भ्रम है. अगर सरकार एनडीए की नहीं होती और यूपीए की होती, बीजेपी की नहीं होती कांग्रेस की होती, तो भी मंदिर बनता क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है. वे भ्रम फैला रहे हैं और उनके भ्रम में कोई आने वाला नहीं है. जनता समझ चुकी है कि चुनाव जीतने के लिए पीएम मोदी किसी भी हद तक जा सकते हैं.

स्मृति ईरानी पर बरसे गहलोत
अमेठी दौरे के दौरान सीएम गहलोत ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ‘स्मृति ईरानी ने यहां (अमेठी) के लोगों को धोखा दिया है. वह पांच साल से यहां नहीं आईं. लोगों को सब कुछ याद रहता है. अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ही चुनाव जीतेंगे. कांग्रेस इसबार भारी बहुमत से जीतेगी.’

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights