Nature Nature

13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 23 अप्रैल, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ उसी गांव के युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया और गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा लड़की की आवाज सुनकर मौके पर पहुंच जाने से लड़की दुष्कर्म से बच गई। जब लड़की ने आपबीती बताई तो पीड़िता के पिता ने थाने में उपस्थित होकर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पिता ने बताया कि वह गांव की ढाणी में रहता है। 22 अप्रैल को शाम 6:30बजे उसकी नाबालिग पुत्री मेरे बड़े भाई के बेटे व मेरी बहन के बेटे के साथ गांव से ढाणी की तरफ आ रही थी। उस वक्त गांव का ही युवक अपनी मोटरसाइकिल से पीछे आया और अपनी मोटरसाइकिल रोककर ढाणी में छोड़ने का कहा। बच्चे आरोपी की बातों में आ गए। आरोपी ने नाबालिग पुत्री को अपने साथ बैठा लिया। आगे जाकर आरोपी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसे रुपये देकर गलत काम का कहा। पुत्री ने उसकी गलत मंशा को भांपकर अपने भाईयों के पास जाने लगी तो आरोपी पीछे गया और धमकाने लगा। आरोपी उसे जबरदस्ती उठाकर रास्ते में स्थित भूपनाथ के खेत में ले गया और दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। पुत्री चिल्लाई तो गांव का एक व्यक्ति खेत की तरफ जा रहे था, उन्होंने पुत्री के रोने की आवाज सुनी और आरोपी को पकड़ लिया। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी भाग गया। फिर बालिका को बचाने वाले व्यक्ति ने हमें सूचना दी तो हम लोग पहुंचे और पुत्री ने सारी बात बताई। पुलिस ने 341, 365, 376, 511, 354, 506, और 7/8पोक्सो एक्ट व एसी एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। जांच सीओ निकेत पारीक करेंगे।

  • Related Posts

    ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रम्प ईरान को लगातार नई-नई धमकियां दे रहे है। अब ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने अभी तक ईरान…

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    समाचार गढ़ 2 अप्रैल 2026। बीकानेर के गोगागेट के पास स्थित माली समाज भवन में 25 अप्रैल को बीकानेर जिला विद्युत अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आज विद्युत विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    ट्रम्प ने एक बार  फिर दी धमकी !  अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights