Nature Nature

मतदान से पहले भिड़े भाजपा-कांग्रेस से जुड़े लोग, अब थाने में मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 23 अप्रैल, श्रीडूंगरगढ़। लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में कांग्रेस व भाजपा से जुड़े लोग आपस में भिड़ गए। गत 16 अप्रैल को हुई मारपीट की इस घटना का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज करवाते हुए परिवादी ब्रह्मानंद ब्राह्मण ने इसी गांव के मुकननाथ सिद्ध, उनके भाई पुरखनाथ, पुरखनाथ के पुत्र ओमनाथ, रामस्वरूप व इसी गांव के राजूनाथ पुत्र गुमननाथ, पन्नानाथ पुत्र सूरजनाथ के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे उसके घर के सामने गेंहू डालने के लिए ट्रक खड़ा था। उसी दौरान मुकननाथ पास ही में चबूतरे पर बैठा था। मुकननाथ सिद्ध ने ट्रक चालक को ट्रक हटा लेने को कहा तो चालक ने मुकननाथ से कहा कि ट्रक साईड में खड़ा है और गेंहू लोड करनी है। आप मालिक से बात करो। इस पर विवाद बढ़ा तो मुकननाथ ने मौके पर अन्य आरोपियों को बुला लिया। आरोपियों ने परिवादी व उसके भाई प्रकाश पुत्र सुखाराम के साथ मारपीट की व जान से मार देने की बात कही व इस दौरान परिवादी की मौसी चंदा देवी व प्रकाश की पत्नी संतोष, रामकुमार, सांवर मल शर्मा, जगन्नाथ महिया बीच बचाव में आये। आरोपियों ने दोनों महिलाओं के साथ भी मारपीट की और शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य आये तो आरोपी आइंदा मौका मिलते ही जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी आए दिन धमकियां देते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि आरोपी मुकननाथ सिद्ध वर्तमान में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष है एवं परिवादी भाजपा से पूर्व पंचायत समिति सदस्य का परिवार है।

  • Related Posts

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स ने अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights