Nature Nature

सेसोमूं स्कूल में पोक्सो एक्ट व महिला सुरक्षा कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Nature

समाचार गढ़, 13 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में तालुका विधिक सेवा समिति, एसीजेएम कोर्ट श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में पोक्सो एक्ट एवं महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा तथा वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा के मार्गदर्शन व प्रेरणा से आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य विद्यालय परिवार को बच्चों की सुरक्षा और संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में अधिवक्ता अनिल धायल ने पोक्सो एक्ट (2012) के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि यह कानून बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया है तथा इसमें दोषियों के लिए कठोर दंड का प्रावधान है। उन्होंने विद्यालय से जुड़े सभी कार्मिकों से बच्चों के प्रति संवेदनशील रहने और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित महिला उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 के महत्वपूर्ण प्रावधानों की भी जानकारी दी और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को लेकर जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर अधिवक्ता ओमप्रकाश मिडल, गौरव टाडा (पीएलवी) और बलराम जाखड़ (होमगार्ड) भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ कार्यालय स्टाफ, ड्राइवर, कंडक्टर सहित अन्य कार्मिकों ने भी भाग लिया और कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य को इन कानूनों की जानकारी होना आवश्यक है।

  • Related Posts

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    समाचार गढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को मौसम विभाग ने 4 जिलों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights