Nature Nature

अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

Nature

समाचार गढ़ 25 जून 2026। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा मांगी गई वित्तीय जानकारी को लेकर नया विवाद सामने आया है। ट्रस्ट ने दान, चढ़ावे, बैंक खातों, जमीन खरीद-बिक्री और अन्य वित्तीय लेनदेन से जुड़ी जानकारी देने से फिलहाल इनकार कर दिया है। ट्रस्ट का कहना है कि मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) द्वारा की जा रही है, इसलिए इस समय कोई भी जानकारी साझा करना उचित नहीं होगा।

मामला उस समय चर्चा में आया जब भाजपा के स्थानीय नेता डॉ. रजनीश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राम मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने मंदिर में प्राप्त दान, चढ़ावे, जमीन खरीद-फरोख्त और अन्य वित्तीय गतिविधियों में पारदर्शिता की आवश्यकता बताई थी।

सूत्रों के अनुसार पीएमओ ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए अयोध्या जिला प्रशासन को आवश्यक जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से संपर्क कर आय-व्यय, बैंक खातों, दान राशि, संपत्तियों और जमीन संबंधी जानकारी मांगी।

बताया जा रहा है कि अयोध्या के एडीएम (कानून-व्यवस्था) इंद्रकांत द्विवेदी ने इस संबंध में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से संपर्क किया। हालांकि चंपत राय ने जवाब में कहा कि वर्तमान में एसआईटी जांच जारी है और जांच एजेंसी सभी आवश्यक दस्तावेज व रिकॉर्ड एकत्र कर रही है। ऐसे में मांगी गई जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं कराई जा सकती।

डॉ. रजनीश सिंह ने 9 जून और 12 जून को प्रधानमंत्री कार्यालय को अलग-अलग पत्र भेजकर मंदिर में प्राप्त चढ़ावे, समर्पण निधि अभियान से जुटाई गई राशि, सोना-चांदी एवं आभूषणों के रूप में मिले दान, बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन, जमीन खरीद-बिक्री, निर्माण कार्यों पर हुए खर्च और ऑडिट रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की थी। इसके बाद 13 जून को मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था।

मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएं तेज हैं, जबकि ट्रस्ट का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक तथ्यों को संबंधित एजेंसियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights