Nature Nature

बालाजी की ध्वजा ने बचाया परिवार, कालुबास में घर की छत पर लगी ध्वजा पर गिरी बिजली

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कालू बास स्थित बालाजी नगर के सामने गली में एक मकान पर सोमवार रात तेज अंधड़ के साथ हुई तेज बिजली गर्जना व बरसात में एक मकान पर आकाशीय बिजली जोरदार धमाके के साथ गिरी। इस दौरान घर में पूरा परिवार मौजूद था। लेकिन परिवार के सदस्यों का मानना है कि घर के छत पर लगी बालाजी की ध्वजा ने उनके परिवार को बचा लिया। मकान मालिक प्रकाश पुत्र पूनमचंद तरड़ ने बताया कि सोमवार को अचानक तेज गर्जना के साथ उनके घर की छत पर विस्पोट हुआ। उस विस्पोट की तेज रौशनी से पूरा घर समा गया। घर में बिजली छत पर लगी ध्वजा पर गिरी। जिससे पास में ही लगे बिजली के केबल से घर की बिजली फिटिंग में उतर गई। जिससे कई घरेलू उपकरण कूलर पंखे, बिजली के सीएफएल जल गए। बिजली गिरने से आस पास के घरों में भी नुकसान हुआ है।

बिजली विभाग ने 24 घण्टे बीतने के बाद भी नहीं ली सुध..

पीड़ित परिवार ने बताया कि खम्भे से मीटर तक केबल जलने से पूरे घर की बिजली फिटिंग जल गई। बिजली व्यवस्था सुचारू करने के लिए बिजली विभाग की टोल फ्री सेवा पर भी शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन शाम तक बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई। आस पास के लोगों ने बताया कि विद्युत केबल जो खम्भे से अलग हो चुकी है। उसमें अभी तक करंट आ रहा है।

  • Related Posts

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में इस बार एक खास ऊंट अपनी शाही साज-सज्जा और कीमत को लेकर चर्चा में है। इस ऊंट के गले में…

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। झारखंड के चतरा जिले से अंधविश्वास और रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तांत्रिक सिद्धि हासिल करने के लिए एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

    रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights