Nature Nature

अंधड़ ने बरपाया कहर सैकड़ों पेड़ पौधों सहित बिजली के पोल हुए धराशाई,16 घंटे बाद सुचारू हुई विद्युत आपूर्ति

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। सोमवार शाम को आये तेज अंधड़ ने जमकर कहर बरपाया । जहां एक तरफ तेज अंधड़ से लोग परेशान हुए तो दूसरी तरफ तूफानी बारिश ने आमजन को गर्मी से राहत भी पहुंचाई । सोमवार शाम को श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में आए तेज अंधड़ के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त नजर आया । तेज अंधड़ ने जमकर कहर बरपाया जिसके चलते श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ पौधे सहित बिजली के पोल के धराशाई हो गए । तेज आंधी के कारण घरों प्रतिष्ठानों में रेत की परत जमी नजर आई । श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा में कई पेड़ पौधे अंधड़ की चपेट में आकर धराशाई हो गए तो दूसरी तरफ श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के धीरदेसर चोटियान में बिजली के पोल धराशाई हो गए ।धीरदेसर चोटियान के किसान भगीरथ राम चोटियां ने बताया कि तेज अंधड़ के बवंडर से खेत में लगा ट्रांसफार्मर पोल सहित देखते देखते धराशाई होकर जमीन पर आ गिरा ।तेज अंधड़ से कई खेतो में बाड़े उड़ गई तो कई खेतो में खुले में रखा घास फूस दूर दूर तक बिखर गया ।
आंधी ने बढ़ाई गृहणियों की परेशानी – सोमवार शाम को आए तेज अंधड़ ने गृहणियों की परेशानी भी बढ़ा दी ।मंगलवार शुबह गृहणियां घरों में साफ सफाई में जुटी नजर आईं ।वहीं प्रतिष्ठानों में दुकानदार सफाई से दो दो हाथ करते नजर आए ।
16 घंटे बाद बहाल हुई सातलेरा गांव की विद्युत आपूर्ति ग्रामीणों ने ली राहत – श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में सोमवार शाम को आए तेज अंधड़ के बाद ग्रामीण क्षेत्र में बिजली गुल हो गई ।सातलेरा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि शोमवार शाम को आए तेज अंधड़ के साथ ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई जो 16 घंटे बाद मंगलवार सुबह 11:00 बजे बहाल हो सकी ।ग्रामीणों ने पूरी रात अंधेरे में बिताई । इस दौरान ग्रामीण परेशान होते रहे । विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली । जीएसएस के कार्मिक हरिप्रसाद ने बताया कि 33kv उच्च क्षमता लाइन में फाल्ट की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित रही जो मंगलवार सुबह सुचारू कर दी गई है।

तेज अंधड़ के कारण श्री डूंगरगढ़ के धीरदेसर चोटियां में धराशाई हुए बिजली के पोल । फोटो भागीरथ चोटिया धीरदेसर चोटियां
तेज अंधड़ के कारण श्री डूंगरगढ़ के धीरदेसर चोटियां में धराशाई हुए बिजली के पोल । फोटो भागीरथ चोटिया धीरदेसर चोटियां
तेज आंधी के कारण दूर-दूर तक बिखरी खेतों की बाड़ । फोटो गौरी शंकर सारस्वत सातलेरा
सातलेरा गांव में मुख्य रास्ते पर गिरा भारी भरकम पेड़ जिसको हटाकर रास्ता किया दुरुस्त ।फोटो ओमप्रकाश मेहरा
तेज अंधड़ के कारण सातलेरा गांव की रोही में धराशाई हुए कई पेड़ पौधे । फोटो गौरीशंकर सारस्वत सातलेरा
तेज अंधड़ के कारण सातलेरा गांव की रोही में धराशाई हुए कई पेड़ पौधे । फोटो गौरीशंकर सारस्वत सातलेरा
बारिश के बाद किसानों ने किया मूंगफली का बिजान शुरु ।फोटो मालाराम तावनिया
हाली के राखी बांधकर फसल बिजान का लिया शुगन ।फोटो मालाराम
श्री डूंगरगढ़ के नारसिसर गांव में गिरे बेर के आकार के ओले ।फोटो हेतराम शर्मा
बेनीसर गांव की रोही में बिजली से लगी आग ।

  • Related Posts

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में इस बार एक खास ऊंट अपनी शाही साज-सज्जा और कीमत को लेकर चर्चा में है। इस ऊंट के गले में…

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। झारखंड के चतरा जिले से अंधविश्वास और रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तांत्रिक सिद्धि हासिल करने के लिए एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

    रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights