Nature Nature

बाढ़ में बह गईं 20 से ज्यादा बैंकों की तिजोरियां, करोड़ों का सोना-नकदी गायब; 29 गिरफ्तार

Nature

समाचार-गढ़ 2 सितंबर, 2026।

काठमांडू: नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन के बीच जहां लापता लोगों की तलाश जारी है, वहीं अब पुलिस के सामने एक और बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। बाढ़ के तेज बहाव में 20 से ज्यादा बैंकों की तिजोरियां बह गई हैं। इन वॉल्ट में बड़ी मात्रा में नकदी, सोना और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था।

कई तिजोरियां पानी के साथ बहकर दूर चली गईं, जबकि कुछ मलबे और भारी गाद के नीचे दब गई हैं। पुलिस इन वॉल्ट को खोजकर सुरक्षित करने में जुटी है। इसी बीच बाढ़ में बहकर आई एक बैंक तिजोरी तोड़कर 92 लाख नेपाली रुपये चोरी करने के आरोप में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

1000 से ज्यादा लोगों की मौत, कई अब भी लापता

नेपाल में बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक 1000 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

पुलिस की प्राथमिकता फिलहाल लापता लोगों की तलाश और प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाना है। इसके साथ ही बाढ़ में बह गईं बैंक तिजोरियों और उनमें मौजूद कीमती सामान को सुरक्षित करना भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

DIG अबी नारायण काफ्ले के मुताबिक, रासुवा, धाडिंग और चितवन समेत कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में बैंक बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई वॉल्ट या तो बह गए या फिर गाद और मलबे के नीचे दब गए।

20 से ज्यादा बैंकों के वॉल्ट बहे

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, DIG अबी नारायण काफ्ले ने बताया कि रासुवा, धाडिंग, चितवन और अन्य इलाकों में बैंकों को भारी नुकसान हुआ है। कई वॉल्ट में नकदी और सोने जैसी कीमती चीजें थीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस के जवान इन तिजोरियों को खोजने और सुरक्षित करने में जुटे हैं। बाढ़ के बाद ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं, जहां लोगों ने पानी के साथ बहकर आए वॉल्ट को तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली।

तिजोरी तोड़कर 92 लाख रुपये चुराने का आरोप, 29 गिरफ्तार

धाड़िंग जिले में पुलिस ने बैंक वॉल्ट तोड़कर पैसे चुराने के आरोप में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अपर रासुवा इलाके से बहकर आई एक बैंक तिजोरी से करीब 92 लाख नेपाली रुपये चोरी किए गए थे। पुलिस ने कुछ लापता वॉल्ट को खोजकर सुरक्षित करने में सफलता भी हासिल की है।

8 घंटे की मशक्कत के बाद मिली तिजोरी

रविवार शाम पुलिस जवानों ने त्रिशूली में एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट बैंक की धुंगे शाखा का एक वॉल्ट खोज निकाला। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, तिजोरी को सुरक्षित करने में करीब 8 घंटे का समय लगा।

बरामद वॉल्ट में करीब 1.5 करोड़ नेपाली रुपये नकद और अन्य कीमती सामान मौजूद था। इसमें लगभग 50 करोड़ नेपाली रुपये कीमत का सोना भी शामिल बताया गया है।

नुवाकोट में भी बैंक का वॉल्ट सुरक्षित

एक अन्य अभियान में पुलिस ने नुवाकोट में कृषि विकास बैंक का एक वॉल्ट भी सुरक्षित किया है। अब पुलिस उन बाकी तिजोरियों की तलाश में जुटी है, जो बाढ़ के तेज बहाव में बह गईं या भारी मात्रा में जमा गाद और मलबे के नीचे दब गईं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एक तरफ बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चल रहा है, वहीं पुलिस के जवान लोगों की तलाश के साथ-साथ बैंकों की इन लापता तिजोरियों को खोजने और उनमें मौजूद करोड़ों की नकदी व सोने को सुरक्षित करने में भी जुटे हुए हैं।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights