Nature Nature

बहरोड़ विधायक बलजीत यादव का श्रीडूंगरगढ़ में विरोध, जानें क्या था मामला

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। बहरोड़ के निर्दलीय विधायक बलजीत यादव का शुक्रवार को यहाँ निजी स्कूल संचालकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया एवं नारेबाजी की। हुआ यूं कि बहरोड़ विधायक यादव विभिन्न मांगों को लेकर 200 विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं की दौड़ यात्रा रखी थी जिसके तहत उन्होंने एक पेम्पलेट जारी करवाया था और उस पेंपलेट में विभिन्न मांगों के साथ एक बिंदु ऐसा भी लिखा था जिसमें निजी स्कूलों को जनता को लूटने वाले बता दिया। इसी बिंदु को लेकर शहर के निजी स्कूल संचालक आक्रोशित हो गये और विधायक के काफिले को गौरव पथ रोड पर रोक कर इस बिंदु को हटाने व माफी मांगने की बात कहने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद अन्य स्कूल संचालकों ने बलजीत यादव मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। विरोध बढ़ता देख विधायक अपनी गाड़ी में चढ़ कर रवाना हो गए। इस अवसर पर निजी स्कूल संचालक मूलचन्द स्वामी, प्यारेलाल ढुकिया, कुम्भाराम घिंटाला, सुरेन्द्र महावर, बी.आर.पण्डिया,विनोद कुमार बेनीवाल, श्यामसुंदर आचार्य, संदीप कस्वां, कानाराम गोदारा, दीनदयाल सुथार एवं नंदलाल आचार्य सहित अनेक स्कूल संचालक उपस्थिति रहे।

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights