Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के इस गांव में बनेगा लोक देवता बाबा हरिराम जी महाराज का भव्य मंदिर लगी नींव

Nature

श्रीडूंगरगढ़ के इस गांव में बनेगा लोक देवता बाबा हरिराम जी महाराज का भव्य मंदिर लगी नींव

समाचार-गढ़ श्रीडूंगरगढ़, धर्म कर्म की बात की जाये तो श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र का नाम आगे रहता है इसी कड़ी में एक और धार्मिक खबर निकल कर आई है श्री डूंगरगढ़ के गांव सातलेरा से जहां इस गांव मे एक और मंदिर का निर्माण किया जाएगा। सातलेरा गांव में ग्रामीणों के आपसी सहयोग से कुछ दिन पहले गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य शुरू था इसी कड़ी में आज एक और धार्मिक कदम बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से गांव के तावनिया मोहल्ले में सर्पों के देवता श्री हरिराम जी महाराज के भव्य मंदिर निर्माण सहरानीय निर्णय लिया है। गुरुवार को पंडित गौरी शंकर तावनिया ने ग्रामीणों के सानिध्य में शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना के साथ मंदिर की नींव रखी । ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण कमेटी गठित कर शीघ्र ही मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही । मंदिर निर्माण कमेटी के सदस्यों ने बताया कि जन सहयोग से बनने वाले इस भव्य मंदिर की ऊंचाई 51 फीट होगी । आज मंदिर निर्माण के लिए नींव रखी गई है।इस शुभ अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर गांव को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस शुभ अवसर पर मंदिर पुजारी मालाराम तावनिया सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

सातलेरा गांव में जन सहयोग कर बाबा हरिराम जी महाराज के मंदिर की नींव रखते हुए ग्रामीण।फोटो गौरीशंकर सारस्वत
पंडित गौरी शंकर तावनिया ने शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना कर रखी नींव।फोटो गौरीशंकर सारस्वत सातलेरा
सातलेरा गांव में बनेगा सर्पों के देवता श्री हरिराम जी महाराज का भव्य मंदिर नींव रखते हुए ग्रामीण।फोटो गौरीशंकर सारस्वत
  • Related Posts

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    समाचार-गढ़ 12 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर के तटीय इलाके में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की दो नावों पर हमले की खबर सामने आई है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी…

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights