Nature Nature

भीम आर्मी प्रदेश महासचिव सुनील भारतीय का श्रीडूंगरगढ़ में प्रथम स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 24 मई 2025 राजस्थान में भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव और आजाद समाज पार्टी बीकानेर संभाग प्रभारी सुनील भारतीय के प्रथम श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने सरदारशहर रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति भवन में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सुनील भारतीय और युवाओं ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदरांजलि दी।

कार्यक्रम का आयोजन भीम आर्मी श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष संदीप भारतीय के नेतृत्व में किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने सुनील भारतीय से मुलाकात कर संगठनात्मक दिशा व सामाजिक मुद्दों पर संवाद किया।

सुनील भारतीय, जो सूरतगढ़ के संघर्षशील अंबेडकरवादी युवा के रूप में पूरे प्रदेश में विख्यात हैं, दलित, गरीब, किसान और श्रमिक वर्ग के हक में लगातार सक्रिय हैं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा:

“हमारा मिशन सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की स्थापना है। गांव-गांव तक भीम आर्मी की वैचारिक पहुंच ज़रूरी है, जिससे बहुजन समाज जागरूक और संगठित हो सके।”

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि भीम आर्मी का नेतृत्व ज़मीनी स्तर से जुड़ा हुआ है और संगठन की जड़ें हर क्षेत्र में मज़बूती से फैल रही हैं।

प्रकाश गांधी, राधे आज़ाद (आजाद समाज पार्टी विधानसभा IT सेल प्रभारी), विनोद मेघवाल, अयाज़ हिंदुस्तानी, रामावतार नायक, ओमप्रकाश मेघवाल बिग्गा आदि युवा मौजूद रहे।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights