Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में तेयुप द्वारा ‘कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग’ वर्कशॉप का भव्य दीक्षांत समारोह 25 मई को

Nature

समाचार गढ़, 24 मई 2025, श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में आयोजित ‘कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग (CPS) जूनियर कार्यशाला’ का भव्य दीक्षांत समारोह रविवार, 25 मई 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से तेरापंथ भवन (ऊपरलो), श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा।

तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा ने बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, मंच संचालन व प्रभावशाली वक्तृत्व कौशल विकसित करने का प्रयास किया गया है। दीक्षांत समारोह में प्रतिभागी बच्चों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा का सम्मानपूर्वक मूल्यांकन किया जाएगा।

कार्यक्रम का सानिध्य आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वीश्री संगीत श्री जी एवं साध्वीश्री डॉ. परमप्रभा जी का मिलेगा, जिनकी उपस्थिति से आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री अमित सेठिया अध्यक्षता करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती विनीता सारस्वत (प्रिंसिपल, लर्न एंड फन पब्लिक स्कूल) और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ओमप्रकाश पुरोहित (राज सर), संस्थापक – लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी मौजूद रहेंगे।

कार्यशाला के प्रशिक्षिक श्री आकाश शाह (जोनल प्रशिक्षिक, CPS) द्वारा बच्चों को सार्वजनिक मंच पर आत्मविश्वास के साथ बोलने की कला सिखाई जाएगी।

कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में महिला मण्डल श्रीडूंगरगढ़ की संरक्षिका श्रीमती झिणकार देवी बोथरा एवं अभातेयुप परिवार भी सहभागी गई।

यह आयोजन न केवल बच्चों के व्यक्तित्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि श्रीडूंगरगढ़ के सामाजिक और शैक्षणिक परिदृश्य में भी प्रेरणास्पद पहल है।

  • Related Posts

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    समाचार-गढ़ 25 जुलाई 2026। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार कानून को और कड़ा बनाने की तैयारी…

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    समाचार-गढ़ 25 जुलाई 2026। यूरोप में जंगलों में लगी भीषण आग ने फ्रांस और स्पेन में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। आग की भयावह स्थिति के कारण 3 लाख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    पीवी सिंधु से मिली प्रेरणा, स्क्वैश ने बना दिया विश्व विजेता… 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा भारतीय खेल इतिहास

    पीवी सिंधु से मिली प्रेरणा, स्क्वैश ने बना दिया विश्व विजेता… 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा भारतीय खेल इतिहास

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights