Nature Nature

बिग ब्रेकिंग। मोदी सरकार का महंगाई पर अटेक, गैस सिलेंडर हुआ 200 रुपये सस्ता

Nature

समाचार-गढ़, 29 अगस्त 2023। महंगाई से जूझ रही जनता के एक वर्ग को थोड़ी राहत देते हुए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी देने की घोषणा की है। इस संबंध में कैबिनेट ने भी अपनी हरी झंडी दे दी है। इसे केन्द्र सरकार का चुनावी दांव माना जा रहा है, क्योंकि जनता पहले से ही महंगाई से बुरी तरह त्रस्त है।

सरकार की घोषणा के मुताबिक आम उपभोक्ता को सिलेंडर पर 200 रुपए का फायदा होगा, जबकि उज्जवला कनेक्शन धारकों को 400 रुपए का फायदा होगा। इससे पहले कहा जा रहा था कि सिर्फ उज्जवला योजना लाभार्थियों को ही इसका फायदा मिलेगा, लेकिन बाद में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि 200 रुपए की सब्सिडी सभी उपभोक्ताओं को मिलेगी।

सरकार की इस घोषणा का 33.5 करोड़ एलपीजी कनेक्शन धारकों को फायदा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि इस समय गैस सिलेंडर 1100 रुपए से ज्यादा में मिल रहा है। उज्जवला योजना के तहत आने वाले कनेक्शनों की संख्या भी 9.5 करोड़ से ज्यादा है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान की गहलोत सरकार पहले से ही गरीब परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर कम कीमत पर उपलब्ध करवा रही है।

Related Posts

तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

समाचार गढ़ 27 नवंबर 2026। मंदिरों में श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार दान करते हैं। कोई नकदी चढ़ाता है तो कोई सोना-चांदी। लेकिन दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति मंदिर…

419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

समाचार गढ़ 27 नवंबर 2026। राजस्थान में जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख चुनाव के बाद अब पंचायत समिति प्रधानों के चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं। प्रदेश के 37…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights