Nature Nature

बिग ब्रेकिंग। वीर बिग्गाजी मेले में महिला श्रद्धालु के गले से अज्ञात महिला चोर ने उड़ाए लाखों के गहने, महिला श्रद्धालु के पुत्र ने दर्ज करवाया मामला, सीसीटीवी में कैद हुई अज्ञात महिला चोर,
महिला चोर की करे पहचान, देखे फोटो

Nature

बिग ब्रेकिंग
वीर बिग्गाजी मेले में महिला श्रद्धालु के गले से अज्ञात महिला चोर ने उड़ाए लाखों के गहने, महिला श्रद्धालु के पुत्र ने दर्ज करवाया मामला, सीसीटीवी में कैद हुई अज्ञात महिला चोर,
महिला चोर की करे पहचान, देखे फोटो

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 29 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय के गांव बिग्गा तथा रीड़ी मे गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला 26 अक्टूबर एवं 27 अक्टूबर को आयोजित हुआ था वीर बिग्गा जी महाराज के बिग्गा रोही स्थित धड़ देवली धाम पर धोक लगाने के लिए गई एक महिला श्रद्धालु के गले से अज्ञात महिला चोर ने भीड़ का फायदा उठाते हुए गले से लाखो की कीमत के 11 सोने के फुलडे चुरा लिए।इस संबंध में महिला श्रद्धालु के पुत्र भजन लाल पुत्र बेगाराम जाखड़ निवासी सातलेरा श्री डूंगरगढ़ ने पुलिस थाना श्री डूंगरगढ़ में हाजिर होकर अज्ञात महिला चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। भजनलाल ने पुलिस को दिए परिवाद में बताया कि मेरी मां रामप्यारी देवी जाखड़ पत्नी बेगाराम जाखड़ 27 अक्टूबर को वीर बिग्गा जी महाराज के मेले में धोक लगाने के लिए गई थी मेरी मां धोक लगाने के लिए लाइन में खड़ी हो गई।भीड़ ज्यादा होने से इसी लाइन में खड़ी अज्ञात महिला चोर भीड़ का फायदा उठाते हुए मेरी मां के गले से एक लाख रुपए कीमत के सोने के 11 फुलडे चुरा लिए।मेरी मां की सूचना पर मैं तुरंत बिग्गाजी मंदिर पहुंचा तथा उक्त अज्ञात महिला चोर की तलाश की परंतु अज्ञात महिला चोर का कोई पता नहीं चल पाया ।महिला श्रद्धालु के पुत्र भजनलाल ने पुलिस से मामला दर्ज कर उक्त अज्ञात महिला चोर को गिरफ्तार करने की मांग की है इस पूरी घटना को अंजाम देने वाली अज्ञात महिला चोर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई बलवीर सिंह को सौंप दी है।

मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई अज्ञात महिला चोर । अज्ञात महिला चोर की पहचान करें और पुलिस को सूचना दें ।
सातलेरा निवासी महिला श्रद्धालु के पुत्र ने दर्ज करवाया मामला लगाई अज्ञात महिला चोर को पकड़ने की गुहार ।
  • Related Posts

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026 जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने एक अहम फैसले में तलाकशुदा पत्नी को मिलने वाले स्थायी गुजारा भत्ते को 25 लाख रुपए से बढ़ाकर…

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    खाटूश्याम भक्तों के लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    खाटूश्याम भक्तों के  लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    ट्रम्प ने एक बार  फिर दी धमकी !  अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights