Nature Nature

ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान का आतंकी शासन खत्म कर रहे, तेहरान समेत कई शहरों में हमले

Nature

समाचार गढ़ 13 मार्च 2026। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का आज 14वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। तेहरान में लगातार बमबारी हो रही है। मेहराबाद एयरपोर्ट पर इज़रायल की ओर से हमला किए जाने की खबर है, जिसमें ईरान का KC-747 टैंकर विमान नष्ट होने की बात सामने आई है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी सामने आया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के “आतंकी शासन” को पूरी तरह खत्म किया जा रहा है। उनका दावा है कि ईरान की नौसेना और वायुसेना लगभग खत्म हो चुकी है और ईरानी मिसाइलों व ड्रोन को लगातार तबाह किया जा रहा है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान पिछले 47 सालों से बेगुनाह लोगों को मारता आ रहा है और उनके पास भारी मात्रा में गोला-बारूद मौजूद है। वहीं ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अली लारिजानी ने ट्रंप को कड़ी चेतावनी दी है। लारिजानी ने कहा कि युद्ध शुरू करना आसान है, लेकिन कुछ ट्वीट करके इसे खत्म नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ट्रंप को अपनी गलती स्वीकार करने तक नहीं छोड़ा जाएगा और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

इस बीच ईरान में कई शहरों में एक साथ धमाकों की खबरें आई हैं। इस्फहान, करज, अहवाज, अबादान, तबरिज, कुम और अराक में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने उत्तरी इज़रायल पर फिर मिसाइलें दागीं, जिनमें करीब 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने 28 ईरानी ड्रोन मार गिराए हैं।

युद्ध के बीच ईरान ने पहली बार खुलकर युद्धविराम को लेकर शर्तें रखी हैं। मसूद पेजेशकियन ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए तीन शर्तें जरूरी हैं—पहली, ईरान के वैध अधिकारों को स्वीकार किया जाए; दूसरी, युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई की जाए; और तीसरी, भविष्य में किसी भी हमले के खिलाफ ठोस अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए। पेजेशकियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यदि इन शर्तों को स्वीकार कर लिया जाता है तो तेहरान युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि रूस और पाकिस्तान के नेताओं से बातचीत में उन्होंने क्षेत्र में शांति के लिए ईरान की प्रतिबद्धता दोहराई है।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights