Nature Nature

RBSE बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तर पुस्तिकाएं होंगी छोटी, पहली बार मिलेगी सप्लीमेंट्री कॉपी

Nature

समाचार गढ़ 5 फरवरी 2025। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12 फरवरी से शुरू हो रही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में अहम बदलाव किया गया है। बोर्ड ने पहली बार मुख्य उत्तर पुस्तिका के पेज कम करते हुए सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था लागू की है।
बोर्ड परीक्षा में इस बार 10वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका में 20 पेज और 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका में केवल 28 पेज ही उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे पहले परीक्षार्थियों को अधिक पेज वाली उत्तर पुस्तिकाएं मिलती थीं, लेकिन अब आवश्यकता पड़ने पर अलग से 8 पेज की सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका दी जाएगी।
यदि कोई परीक्षार्थी प्रश्न पत्र हल करते समय मुख्य उत्तर पुस्तिका पूरी भर देता है, तो उसे अतिरिक्त लिखने के लिए सप्लीमेंट्री कॉपी प्रदान की जा सकेगी। यह सुविधा बोर्ड द्वारा पहली बार शुरू की जा रही है।
वीक्षक देंगे सप्लीमेंट्री कॉपी
अब तक बोर्ड परीक्षाओं में सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका का कोई प्रावधान नहीं था। ऐसी स्थिति में, जब परीक्षार्थी की मुख्य उत्तर पुस्तिका भर जाती थी, तो विशेष अनुमति के बाद केंद्राधीक्षक द्वारा ही अतिरिक्त मूल कॉपी दी जाती थी। लेकिन इस बार प्रक्रिया को सरल बनाते हुए परीक्षा कक्ष में तैनात वीक्षक को ही परीक्षार्थी की जरूरत के अनुसार सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका जारी करने का अधिकार दिया गया है।

उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा बारकोड

परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं पर पहली बार बारकोड सिस्टम भी लागू किया है, जिससे मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

सीकर जिले में 1.05 लाख परीक्षार्थी

इस बार सीकर जिले में लगभग 1.05 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए यह नई व्यवस्था लागू होगी।

Related Posts

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। प्रदेश में फिलहाल एक…

फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। मनोरंजन जगत की बड़ी खबर सामने आई है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर

इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights