Nature Nature

जयकारों से गूंजा बिग्गा – तोलियासर धाम भैरूजी महाराज का दो दिवसीय मेला हुआ संपन्न, बिग्गा में झूम उठे श्रोता

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 29 सितंबर 2023 (जी एस शर्मा)

विश्व रक्षक बाबा भैरूं नाथ के तोलियासर एवं बिग्गा धाम में अनंत चतुर्दशी को लगने वाला दो दिवसीय मेला परवान पर रहा। दोनो ही धाम पर जयकारों से धरती अम्बर गूंज उठे।भैरूजी महाराज की तोलियासर बिग्गा धाम पर देश के कोने कोने से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धोक लगाई तथा सुख समृद्धि की कामना करते हुए मुराद पूरी करने की अर्जी लगाई।भैरूंजी महाराज की दोनो धाम पर हजारों की तादाद में भक्तो की भीड़ उमड़ी रही। दोनो धाम पर रात्रि विशाल जागरण का आयोजन हुआ जिसमें गायक कलाकारों ने चांदनी रात में भैरूंजी महाराज के भजनों की अमृत वर्षा करके बाबा के भक्तों को भक्ति रस में हिलोरे मारने पर मजबूर कर दिया।
बिग्गा धाम पर आयोजित रात्रि विशाल जागरण में अपने मटकी नृत्य से प्रसिद्ध गायक कलाकार राधेश्याम भाट एंड पार्टी ने गणेश वंदना के साथ जागरण की शुरुवात करते हुए हारमोनियम से निकलती मधुर ध्वनि के बीच पूरी रात भक्ति रस की गंगा बहाई ।दोनो ही जगह पर मंदिर कमेटी के साथ साथ पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी के साथ व्यवस्था बनाए रखी।दो दिवसीय मेले में काफी संख्या में लगी अस्थाई दुकानों पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। भैरूंजी महाराज के तोलियासर एवं बिग्गा धाम पर दो दिवसीय मेले का समापन शुक्रवार शाम को हुआ।

भैरूंजी महाराज के तोलियासर धाम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब रात्रि जागरण में झूमे श्रोता।
भैरूंजी महाराज के बिग्गा धाम पर मटकी नृत्य से प्रसिद्ध गायक कलाकार राधेश्याम भाट एंड पार्टी ने भजनों की अमृत वर्षा करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भैरूंजी महाराज के बिग्गा धाम पर मटकी नृत्य से प्रसिद्ध गायक कलाकार राधेश्याम भाट एंड पार्टी ने भजनों की अमृत वर्षा करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बिग्गा में रात्रि विशाल जागरण में उपस्थित श्रोताओं को भजन गायकों ने रात भर भक्ति रस में हिलोरे मारने पर कर दिया मजबूर ।
  • Related Posts

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights