Nature Nature

बिग्गा-तोलियासर में आज गूंजेगा भैरूं नाथ का जयकारा भरेगा मेला होगा विशाल जागरण

Nature

बिग्गा-तोलियासर में आज गूंजेगा भैरूं नाथ का जयकारा भरेगा मेला होगा विशाल जागरण

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 28 सितंबर 2023। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर बीकानेर जयपुर हाईवे पर स्थित श्री डूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय 14 किमी दूर बिग्गा गांव में विश्व रक्षक बाबा भैरूं नाथ तथा तोलियासर धाम पर गुरुवार और शुक्रवार को बाबा भैरूं नाथ का मेला भरेगा।दोनो ही जगह पर पैदल यात्री संघों सहित यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया है। विश्व प्रसिद्ध बाबा भैरूं नाथ के तोलियासर एवं बिग्गा धाम पर आज पूरे दिन बाबा भैरूं नाथ की विशेष पूजा अर्चना की जायेगी तथा चूरमे से बने रोटे का भोग लगाया जायेगा।दोनो ही धाम पर आज रात्रि विशाल जागरण आयोजित होगा। बिग्गा में मटकी नृत्य कलाकार के नाम से प्रसिद्ध गायक कलाकार राधेश्याम भाट एंड पार्टी द्वारा बाबा श्री भैरूं नाथ का यशोगान किया जाएगा। मेले के अवसर पर दोनो ही मंदिरों को विशेष रोशनी और रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है।दो दिवसीय मेले को देखते हुए काफी संख्या अस्थाई दुकानें भी सज गई है।मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला कमेटी के सदस्यों के साथ साथ स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। बाबा भैरूं नाथ के दरबार मे धोक लगाने के लिए राजस्थान के अलावा पंजाब, हरियाणा,सहित दूर दराज से हजारों की तादाद में श्रद्धालु धोक लगाने के लिए यहां पहुंचते हैं।

श्रीडूंगरगढ़ से रवाना होगा पैदल यात्री संघ – विश्व रक्षक बाबा भैरूं नाथ के दरबार तोलियासर तथा बिग्गा धाम पर हजारों की संख्या में पैदल यात्री भी पहुंचेंगे।श्री डूंगरगढ़ से अखंड ज्योत के साथ आज पैदल यात्री तोलियासर धाम के लिए रवाना होगे ।पैदल यात्रियों के लिए जगह जगह लगे सेवा शिवरो में सेवादारों ने भी कमर कस ली है।

मेले को देखते हुए सजी अस्थाई दुकानें।
आज भरेगा बाबा भैरूं नाथ का मेला भजनों से सजेगी रात होगा विशाल जागरण विशेष रोशनी से जगमग बाबा का दरबार ।फोटो जी एस सातलेरा
बिग्गा स्थित बाबा भैरूं नाथ के मंदिर में रंग बिरंगे गुब्बारों से की गई सजावट ।फोटो जी एस सातलेरा
रंग बिरंगे गुब्बारों से सजा बाबा श्री भैरूं नाथ का दरबार । फोटो जी एस सातलेरा
  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, किसी सदस्य ने नहीं जताई आपत्ति; PM मोदी ने किया ऐलान

    समाचार-गढ़ 13 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों ने ‘नई दिल्ली घोषणापत्र 2026’ को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है।…

    सोशल मीडिया पर वायरल 80s का ट्रेंड बना खतरा! एक फोटो से ऐसे चोरी हो सकता है आपका निजी डेटा

    समाचार-गढ़ 13 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों पुराने दौर के लुक और तस्वीरों को नए अंदाज में दोबारा तैयार करने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, किसी सदस्य ने नहीं जताई आपत्ति; PM मोदी ने किया ऐलान

    BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, किसी सदस्य ने नहीं जताई आपत्ति; PM मोदी ने किया ऐलान

    सोशल मीडिया पर वायरल 80s का ट्रेंड बना खतरा! एक फोटो से ऐसे चोरी हो सकता है आपका निजी डेटा

    सोशल मीडिया पर वायरल 80s का ट्रेंड बना खतरा! एक फोटो से ऐसे चोरी हो सकता है आपका निजी डेटा

    Rajasthan Nikay Chunav 2026: प्रत्याशियों की ‘किलाबंदी’ पर उठे सवाल, लोकतंत्र में भरोसा इतना कमजोर क्यों?

    Rajasthan Nikay Chunav 2026: प्रत्याशियों की ‘किलाबंदी’ पर उठे सवाल, लोकतंत्र में भरोसा इतना कमजोर क्यों?

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights