Nature Nature

विधायक के घर के आगे से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Nature

समाचार गढ़, 20 नवम्बर। बीकानेर में हर दिन बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस बार चोरी की घटना ने सभी को चौंका दिया है, क्योंकि यह घटना पूर्व नहर मंत्री देवी सिंह भाटी और वर्तमान कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के घर के ठीक सामने घटी है।

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी

16 नवंबर को जस्सूसर गेट स्थित भाटी परिवार के निवास के बाहर से एक अज्ञात युवक ने बाइक चुरा ली। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसमें सफेद टी-शर्ट पहने युवक को चोरी करते हुए देखा गया। फुटेज में युवक को पहले गाड़ी के आसपास नजरें घुमाते और फिर गाड़ी को सेल्फ स्टार्ट कर फरार होते देखा गया। युवक की पहचान के लिए उसकी टी-शर्ट और पीछे बने चित्र को आधार बनाया जा रहा है।

पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

चोरी गई बाइक विधायक कार्यालय के एक कर्मचारी की थी, जिसने नयाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

चोरों का हौंसला बुलंद

इस घटना ने क्षेत्र में बाइक चोरों के बढ़ते हौंसले को उजागर कर दिया है। जस्सूसर गेट के आसपास के इलाकों, खासतौर पर कोठारी अस्पताल जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से पहले भी कई बार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि, अधिकांश मामलों को पुलिस गंभीरता से नहीं लेती। लेकिन इस बार विधायक निवास के बाहर चोरी होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। चोरी की बढ़ती घटनाओं ने जस्सूसर गेट क्षेत्र के निवासियों में भय पैदा कर दिया है। लोग पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और चोरों पर नकेल कसने की मांग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights