Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा की हुई बैठक

Nature

समाचार-गढ़, 20 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। भाजपा महिला मोर्चा की मीटिंग सशक्त बूथ एवं महिला जागरूकता के रूप में श्रीडूंगरगढ़ में हुई। जिसमें महिला मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा मातृशक्ति शामिल हुई । भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री एंव श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा की महिला प्रभारी आरती संचेती ने श्रीडूंगरगढ़ प्रवास के दौरान मीटिंग ली। जिसमें मंडल अध्यक्ष रेखा भादाणी कार्यक्रम सहसंयोजक विजय लक्ष्मी पारीक, वरिष्ठ महिला कार्यकर्त्ता नर्बदा देवी सारस्वत, पार्षद सुजाता बरडिया के साथ भारत माता के आगे द्वीप प्रज्वलन के साथ मीटिंग की शुरुआत की तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। महिला मोर्चा प्रभारी संचेती ने महिला शक्ति को मजबूती से भाजपा से जोड़ने का संकल्प दिलाते हुए मोदी सरकार की योजनाओं के बारें में बताया तथा राजस्थान की कांग्रेस सरकार को महिला विरोधी सरकार बताते हुए जड़ से उखाड़ कर फैंकने का संकल्प लिया इसके लिया ज्यादा से ज्यादा संख्यां में महिला शक्ति को जागरूक करने के लिये प्रेरित किया। महिला मंडल अध्यक्ष रेखा भादाणी ने सभी का आभार जताते हुए सभी महिला शक्ति को जागरूकता के साथ पार्टी में कार्य करने के लिए कहा। इस दौरान घर-घर सम्पर्क करते हुए महिला शक्ति को जागरूक करने का कार्य भी किया। मीटिंग के दौरान मौजूद रही महिला मोर्चा में वरिष्ठ भंवरी देवी पांडिया, झंकार देवी बिहानी, ममता देवी व्यास, तारा देवी गाँधी, रेखा दर्जी, सुनीता डागा, दीपमाला डागा, बबिता पुगलिया, सोना सोमानी, सुमन भादानी, सीमा भादानी, कान्ता जैन, केशर देवी मारू आदि महिला शक्ति शामिल हुई।

  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    समाचार गढ़ 29 मई 2026। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को NEET-UG पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जब…

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    समाचार गढ, जोधपुर। शहर के मंडोर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड एडिशनल एसपी दशरथ सिंह चारण  की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, आसाराम आज कर सकता है जोधपुर जेल में सरेंडर

    हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, आसाराम आज कर सकता है जोधपुर जेल में सरेंडर

    8वें वेतन आयोग के बीच बड़ा संकेत: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है अपनी पसंद की पेंशन चुनने का विकल्प

    8वें वेतन आयोग के बीच बड़ा संकेत: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है अपनी पसंद की पेंशन चुनने का विकल्प

    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: अमेरिकी टैंकर पर फायरिंग का दावा, ट्रम्प बोले- अब तेहरान के पास समझौते के अलावा विकल्प नहीं

    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: अमेरिकी टैंकर पर फायरिंग का दावा, ट्रम्प बोले- अब तेहरान के पास समझौते के अलावा विकल्प नहीं
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights