Nature Nature

भाजपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन, त्रिकोणीय संघर्ष के बीच विधायक पहुंचे कार्यकर्ताओं के बीच, कॉमरेड सारण ने भाजपा की जॉइन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के वार्ड नं 3में आगामी 10जनवरी को होने वाले वार्ड पार्षद के उपचुनाव को लेकर पार्टियों ने कमर कस ली है और इसी क्रम में कार्यलयों का उद्घटान भी हो चुका है। कांग्रेस पार्टी द्वारा बुधवार को पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की उपस्थिति में कार्यालय का उद्घाटन किया गया तो वहीं आज भाजपा पार्टी द्वारा भी अपने कार्यालय का उद्घाटन शहर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया। यहां कार्यालय का उद्घटान वार्ड के प्रबुद्धजन बंशीधर नाई ने किया। इसके पश्चात विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कार्यालय पहुंचकर पार्षद प्रत्याशी संतोष बोहरा सहित कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए भाजपा को इस वार्ड से जिताने का आह्वान किया। विधायक सारस्वत ने कहा कि व्यक्ति से बड़ा संगठन होता है, पार्टी होती है। पार्टी ने जिस व्यक्ति को आपके बीच प्रत्याशी बनाकर भेजा है उसे अपना अमूल्य समर्थन देकर विजयी बनाना है। इस दौरान पूर्व कॉमरेड कार्यकर्ता बजरंग सारण ने कॉमरेड छोड़कर भाजपा की अंगुली पकड़ ली है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सारण का माला पहनाकर स्वागत किया। उद्घाटन के दौरान पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छेलुसिंह, पूर्व चेयरमैन रामेश्वरलाल पारीक, शहर अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया, पार्षद विनोद गुंसाई, अरुण पारीक, विक्रम सिंह शेखावत, रजत आसोपा, बजरंगलाल पुरोहित, शिवप्रसाद तावणियाँ, हेमराज भादानी, गजानंद बोहरा, बंशीधर नाई, बिमल प्रजापत, कालूराम प्रजापत, कालूराम दर्जी, रामलाल माली, मांगीलाल दुसाद, मूलचंद जोशी, संतोष तावणियाँ, कन्हैयालाल प्रजापत, प्रहलाद पुरोहित, सुभाष प्रजापत, सतीश जोशी, भंवरलाल दुसाद, रेवंतराम दुसाद, ओमप्रकाश माली, शंकरलाल सेवग, बजरंगलाल पुरोहित, मुरली सारड़ा, विनोद बोहरा, कुंदनमल पुरोहित, रणजीत बोहरा, महेंद्र पारीक, राजकुमार नाई, श्रीभगवान बोहरा, सजन बोहरा, सुखराम ज्याणी, मोहन ज्याणी, नारायण राजपुरोहित, संतोष प्रजापत, पंडित गोपाल शास्त्री, आईदान पारीक सहित अनेक वार्डवासी मौजूद रहे।
आपको बता देवें कि इस वार्ड से ही पूर्व में भाजपा से पार्षद रहे स्व. जगदीश पुरोहित की पत्नी को भाजपा से सीट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी है। अब देखना यह है कि हमेशा से भाजपा के गढ़ रहे इस वार्ड में ऊंट किस करवट बैठता है?

  • Related Posts

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights