Nature Nature

गृह-रक्षा-विदेश मंत्रालय पर बीजेपी का दबदबा, जानें मोदी 3.0 कैबिनेट में किसे मिली क्या जिम्मेदारी

Nature

समाचार गढ़, 10 जून, श्रीडूंगरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (9 जून) को एनडीए गठबंधन की नई सरकार के 71 मंत्रियों के साथ शपथ ली। इनमें से 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं. रविवार (9 जून) को हुई मोदी कैबिनेट की पहली बैठक के बाद बीजेपी ने गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय अपने पास रखे हैं।

किसके हिस्से कौन-सा मंत्रालय

मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय तो राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. विदेश मंत्रालय एस जयशंकर के पास ही है। वहीं नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है. अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है। निर्मला सीतारमन को फिर से वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. अश्विनी वैष्णव को सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दो मंत्रालय दिए गए हैं। उन्हें ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री बनाया गया। जीतन राम मांझी को एमएसमई (MSME) मंत्रालय दिया गया है. शोभा करंदलाजे के एमएसएमई राज्य मंत्री होंगी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बनाया गया है।

1.नाम मंत्रालय/विभाग
2.अमित शाह गृह मंत्रालय
3राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय
4.एस जयशंकर विदेश मंत्रालय
5.नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्रालय
6.अश्विनी वैष्णव सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
7.शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्रालय
8.मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा, शहरी विकास मंत्रालय

मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्री शाम करीब पांच बजे प्रधानमंत्री के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मोदी 3.0 कैबिनेट की पहली बैठक में पहुंचे. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर,ललन सिंह, जीतन राम मांझी, शिवराज सिंह चौहान, चिराग पासवान, गिरिराज सिंह समेत कई नेता शामिल हुए थे।

मोदी केबिनेट की बैठक में पीएम आवास योजना के तहत शहरी, ग्रामीण इलाकों में 3 करोड़ घर बनाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा बैठक में सभी घरों में एलपीजी और बिजली कनेक्शन का निर्णय लिया गया।

पीएमओ अधिकारियों के साथ पीएम मोदी ने की बैठक

कैबिनेट की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमओ के अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था, “जिस टीम ने मुझे 10 साल में इतना कुछ दिया, उसमें नया क्या किया जा सकता है, हम और बेहतर कैसे कर सकते हैं, हम और तेजी से कैसे कर सकते हैं, हम और बेहतर कैसे कर सकते हैं… उन सभी पहलुओं पर ध्यान देना होगा.  मैं एक नई ऊर्जा, एक नए साहस के साथ आगे बढ़ना चाहता हूं. मैं रुकने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं।

  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights