Nature Nature

सात सीटों पर हुए उपचुनावों में बीजेपी का परचम, खींवसर में दशकों बाद खिला कमल

Nature

समाचार गढ़, 23 नवम्बर 2024। प्रदेश में हुए सात सीटों के उपचुनावों में भाजपा की धमाकेदार जीत हुई है। प्रदेश की सात सीटों में 5 पर भाजपा ने बाजी मारी है। जबकि एक सीट पर कांग्रेस और एक पर बीएपी जीती है। वहीं भाजपा ने वर्षो बाद खींवसर के गढ़ में अपना फूल खिलाया है।
आज आए सात सीटों के नतीजों में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। कांग्रेस सात में से तीन सीटों पर तीसरे स्थान पर चली गयी वहीं एक सीट पर तो जमानत भी जब्त हो गई।

देवली उनियारा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के बागी नरेश मीणा ने कांग्रेस के लिए खाई खोदन का काम किया। यहां पर भाजपा के प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर को 1 लाख वोट मिले। वहीं थप्पड़ कांड में जेल में जाने वाले निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को करीब 60 हजार वोट मिले है। तीसरे नम्बर पर कांग्रेस रही है। कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूर चंद मीणा को मात्र 31 हजार वोट ही मिले हैं।
संलूबर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी शांता अमृतलाल को 84 हजार वोट मिले है। वहीं भारतीय आदिवासी पार्टी लगातार टक्कर में रही और जितेश कुमार कटारा ने 83 हजार के करीब वोट मिले है। वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी रेशमा मीणा को मात्र 26 हजार ही वोट मिले हैं।

चौरासी विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस का हाल बुरा रहा। यहां पर भारतीय आदिवासी पार्टी के अनिल कटारा को 89 हजार वेाट मिले है। वहीं भाजपा करीलाल को 64 हजार वोट मिले। कांग्रेस के महेश रौत को मात्र 15 हजार ही वोट मिले हैं।
खींवसर विधानसभा सीट पर तो कांग्रेस की जमानत जब्त हो गयी। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रतना चौधरी को मात्र 5 हजार 4 सौ ही वोट मिले हैं। यहां पर भाजपा के प्रत्याशी रेवंतराम को 1 लाख 8 हजार,आरएलपी की कनिका बेनीवाल ने 94 हजार से अधिक वोट मिले है।

Related Posts

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार जयपुर की छात्रा राशिका सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते…

लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। तहसील के गांव लिखमादेसर में चल रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी: पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार, लू का अलर्ट जारी

राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी: पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार, लू का अलर्ट जारी

नेशनल हाईवे पर ओवरलोड वाहनों पर सख्ती: टोल प्लाजा पर ही होगी वजन जांच, सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

नेशनल हाईवे पर  ओवरलोड वाहनों पर सख्ती:  टोल प्लाजा पर ही होगी वजन जांच,  सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से चौपट हुई केर-सांगरी की फसल, दाम में वृद्धि

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से चौपट हुई केर-सांगरी की फसल, दाम में वृद्धि

महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने

महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights