Nature Nature

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

Nature

समाचार गढ़ 17 अप्रैल 2026। बीकानेर में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के कारण 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। मांझे से बच्चे की श्वांस नली तक कट चुकी थी। घटना शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे देशनोक में ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय हुई।

जानकारी के अनुसार- उदासर गांव निवासी किशनलाल अपने बेटे विराट (8), पत्नी और बेटी को बाइक से बीकानेर ले जा रहा था। विराट बाइक पर आगे बैठा हुआ था। परिवार में शादी होने के कारण सभी लोग खरीददारी के लिए निकले थे।

ओवरब्रिज से उतरते समय हुआ हादसा
देशनोक ओवरब्रिज से उतरते समय अचानक चाइनीज मांझा विराट की गर्दन में उलझ गया। मांझे बच्चे की गर्दन पर गहरा घाव हो गया और वह लहूलुहान हो गया। अचानक बेटे के खून आता देख पिता घबरा गए और उसे देशनोक अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के माता-पिता मजदूरी करते हैं।

ब्लड सप्लाई करने वाली नस कट चुकी थी
पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉ. विजयंत निर्वाण का कहना है- विराट को अस्पताल लेकर आए, तब तक उसका काफी खून बह चुका था। गले में बहुत ज्यादा गहराई तक कट लगा था, जिससे खून सप्लाई करने वाली नस भी कट चुकी थी।

एक युवक हुआ घायल
चाइनीज मांझे के चलते एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पता चला है कि लालाणी व्यासों के चौक निवासी हितेश व्यास मुरलीधर व्यास कॉलोनी से अपने घर की ओर जा रहा था कि भाटों के बास से पहले चांइनीज मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसकी गर्दन कट गई और खून बहने लगा। इस दौरान वह बाइक से नीचे भी गिर गया। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया।

  • Related Posts

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। यमन और सोमालिया के तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने अलग-अलग घटनाओं में दो कमर्शियल जहाजों पर कब्जा कर लिया। दोनों जहाजों पर कुल 22…

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तिसगांव इलाके की खावड़ा हिल पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights