Nature Nature

ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी ने कहा-पार्टी का मजबूत स्तंभ युवा कार्यकर्ता, गणपति धर्म कांटे पर हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय गणपति धर्म कांटे पर ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी एवं सुडसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अलग अलग ब्लॉक की मीटिंग पार्टी के संगठन में ब्लॉक अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, और पीसीसी सदस्य के चुनाव के लिए आयोजित की गयी। सूडसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मीटिंग के लिए सुडसर ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी हरसहाय यादव की अध्यक्षता में रखी गयी। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लिए ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी प्रेमकुमार भादू की
अध्यक्षता में रखी गयी। सुडसर ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी हरसहाय यादव ने अपने सम्बोधन में कहा की पार्टी में सबसे मजबूत स्तम्भ युवा कार्यकर्त्ता होता है उदयपुर चिंतन शिविर में संगठन और सरकार में युवाओं के लिए पचास प्रतिशत कोटा तय किया गया इससे युवाओ को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पार्टी चाहती है की युवाओ को सब जगह भागीदारी मिले श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी प्रेमकुमार भादू ने कहा की कांग्रेस पार्टी छोटे से छोटे कार्यकर्त्ता को सम्मान देना चाहती है इस कारण प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार सभी बूथों के अध्यक्ष बनाये जायेंगे। उन्हीं सदस्यों से ब्लॉक और जिला कमेटी में सदस्य बनाये जायेंगे ये सभी कार्य निर्वाचन प्रक्रिया के तहत होगा। अलग अलग ब्लॉक् की मीटिंग में श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने अपने उद्बोधन कहा की पार्टी को ऊंचाई पर ले जाने में व पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अहम् भूमिका पार्टी के कार्यकर्त्ता की होती है राजस्थान सरकार द्वारा लागू योजनाओं को घर घर पहुँचाने का काम कार्यकर्त्ता ही करता है, राजस्थान सरकार की जो योजना चल रही है चाहे गरीब, दलित, मजदूर, किसान, व्यापारी, कर्मचारी इन सभी वर्गों का ध्यान रखकर योजनाए चालू की गयी है। इस कारण आज पूरे देश में गहलोत सरकार की प्रसंसा हो रही है। इस मौके पर श्रीराम भादू, मूलाराम थोरी, राधेश्याम सारस्वत, राजेश मंडा, प्रहलाद सुनार, भिखाराम सरपंच, भँवरलाल गरवा, राजन मुंड, भँवरलाल सरपंच, सोहनलाल नैन, नानूराम नैन, विजयराज सेवग, सत्यनारायण जाट, मालाराम सरपंच, गोरधन खिलेरी, भँवरलाल सहू, ओमप्रकाश गुरावा, सुखराम, पेमाराम भादू, मनफुल गोदारा, हरिराम गोदारा, प्रभुराम गोदारा, माननाथ सिद्ध, खींयाराम नैन, खेताराम धतरवाल, भँवरलाल, किशन गोदारा सरपंच, नोरंगलाल चाहर, चाँद रतन चाहर, सांवरमल, डालूराम सरपंच, मघाराम गोदारा, लेखराम गोदारा, परमाराम जाखड़, गंगाराम भादू, नेतादास, हजारी जांगू, जगदीश बेरा,मूलचंद स्वामी, सुरेंदर महावर, मनोज सुथार, सुरेंदर नाई, संदीप नाई, हीरालाल जाट, युसूफ चुनगर, सुशील जोशी, मनोज सोमानी, रमेश व्यास, रामावतार डेलू, श्याम दर्जी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में 31 लाख रूपए से अधिक रूपए हड़प लेने का मामला साईबर थाने में दर्ज हुआ…

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। प्रदेश में फिलहाल एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights