Nature Nature

ब्राइट फ्यूचर स्कूल वार्षिकोत्सव : मंच पर सजी संस्कृति की झलक, दर्शकों ने जमकर की सराहना

Nature

समाचार गढ़, 22 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
कालूबास स्थित नेहरू पार्क में रविवार शाम ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। बच्चों ने देशभक्ति गीतों, पौराणिक प्रसंगों और लोकनृत्यों की ऐसी शानदार प्रस्तुतियां दीं कि दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से देर तक वातावरण गुंजायमान करते रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने ‘रक्तबीज मर्दन’ और महाभारत की झलकियों के मंचन से समूचे पंडाल को भावविभोर कर दिया। वहीं पंजाबी, राजस्थानी और बॉलीवुड गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। पंजाबी नृत्य इतना पसंद आया कि दर्शकों ने बच्चों से इसे दोबारा प्रस्तुत करने की मांग की।

विशिष्ट अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिक्षा भले अंग्रेजी माध्यम से हो, लेकिन अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहना आवश्यक है। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने विद्यार्थियों को मोबाइल जैसी व्यर्थ वस्तुओं से दूरी बनाकर आत्मविश्वास और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, गणमान्य नागरिक व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की खुलकर सराहना की और विद्यालय प्रबंधन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Related Posts

राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

खेल और खिलाड़ी

खेल और खिलाड़ी

मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights