Nature Nature

लोकनायक लूणाराम सारण की पुण्यतिथि पर होगा दो दिवसीय आयोजन, छात्रों के लिए प्रतियोगिताएं और श्रंद्धांजलि सभा

Nature

समाचार गढ़, 22 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
लोकनायक स्वर्गीय लूणाराम जी सारण की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास, स्टेशन रोड श्रीडूंगरगढ़ में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा और गतिविधियों के लिए पोस्टर एवं बैनर का विमोचन सोमवार को आयोजित समारोह में किया गया।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य, रिटायर्ड तहसीलदार चन्द्राराम कुकणा, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, मोडाराम तरड़, मोहनराम कुलड़िया, चाँदराम चाहर, पुरखाराम कुकणा, रामचन्द्र गोदारा, सरपंच जसवीर सारण, छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संस्था मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि 28 सितम्बर को युवाओं और छात्रों के बौद्धिक विकास हेतु सामान्य ज्ञान, निबंध, कविता और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं में आयु वर्गानुसार तीन स्तर बनाए गए हैं – प्रारंभिक स्तर (6 से 14 वर्ष), माध्यमिक स्तर (15 से 18 वर्ष) और उच्च स्तर (19 वर्ष से अधिक)। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र सुबह 10 बजे तक आधार कार्ड और अंकतालिका दिखाकर पंजीकरण करवा सकेंगे, जबकि कविता और भाषण प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण दोपहर 12 बजे तक होगा।

29 सितम्बर को स्वर्गीय लूणाराम सारण की पुण्यतिथि पर विशाल श्रंद्धांजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Related Posts

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। एशिया से उत्तरी यूरोप तक समुद्री व्यापार के लिए भारत अब एक ऐसे रास्ते पर नजरें गड़ा रहा है, जो पारंपरिक स्वेज नहर मार्ग की तुलना…

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आम लोगों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights