Nature Nature

कांस्य पदक विजेता खिलेरी का लखासर में भव्य स्वागत, विधायक महिया ने भी किया खिलेरी का सम्मान

Nature

कांस्य पदक विजेता खिलेरी का लखासर में भव्य स्वागत, विधायक महिया ने भी किया खिलेरी का सम्मान

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लखासर निवासी लेखराम खिलेरी द्वारा एशियन गेम्स में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करके नौकायान में कांस्य पदक दिलवाने के बाद प्रथम बार शनिवार को पैतृक गांव लखासर पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने लखासर बस स्टैंड पर खिलेरी का स्वागत करने के पश्चात गांव में विजयी जुलूस निकाला। तत्पश्चात खाटू श्याम शिक्षण संस्थान में आयोजित मुख्य स्वागत कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर खिलेरी का स्वागत किया और बहन मंजू ने अपने भाई का तिलकार्चन कर मुंह मीठा करवाया। क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने भी स्वागत कार्यक्रम में पहुंचकर कांस्य पदक विजेता लेखराम खिलेरी का साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। विधायक महिया ने खिलेरी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्पद बताया और आगामी टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत को स्वर्ण पदक हासिल करने की शुभकामनाएँ दी। विधायक महिया ने कहा कि खिलेरी ने हमारे क्षेत्र का नहीं वरन् पूरे भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। कार्यक्रम में पधारे मेहमानों व ग्रामीणों का मेडलिस्ट के पिता जगदीश खिलेरी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन रेवन्तराम खिलेरी ने किया।शिक्षक नेता कोडाराम भादू, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक, विवेक माचरा, टेऊ सरपंच सुनील,मूण्डसर सरपंच प्रतिनिधि चतराराम मूण्ड,लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी,प्राचार्य अनाराम सेरङीया,सहीराम कस्वां, एडवोकेट सही राम गोदारा ,ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, रामलाल जाखङ,पूर्व सरपंच मुखराम मेघवाल,नारायण चाहर,भूराराम प्रजापत,आसूराम शर्मा,मोहन सिंह देवड़ा,बजरंग सिंह धनेसिंह ,पाबुदान सिंह भाटी, अमरचंद नाई, भैरूसिंह राठौड़ बजरंगसिंह, रामचंद्र खिलेरी, अमेदाराम खिलेरी, हसराज नाई, सीताराम नाई, जगदीश खिलेरी, भंवरलाल खिलेरी, ख्याली राम साहू,गोपाल राम खिलेरी, सही राम खिलेरी,भगवानराम खिलेरी, लालू राम खिलेरी,दानाराम गेट, रेवत राम गेट, गोवर्धन जी पुजारी,भीखाराम नाई, गोवर्धन जी पुजारी, नाथूराम मेघवाल, मालाराम खिलेरी, प्रेमाराम शर्मा,अमराराम खिलेरी,मूलाराम खिलेरी,मेघाराम खिलेरी, चुनीलाल भूकर,राजू मेघवाल गुलाब सिह तंवर, समुद्र समुन्दसिंह तंवर, नारायण सिंह तंवर, रामनिवास खिलेरी, राकेश खिलेरी, रमेश प्रजापत सहित सैकड़ो ग्रामीण, युवा, खेल प्रेमी, बच्चे मोजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights