Nature Nature

अणुव्रत उदबोधन सप्ताह रविवार 1 अक्टुबर से शुरू, जीवन में अणुव्रत को शामिल करने की दी जाएगी प्रेरणा, कल मनाया जाएगा साम्प्रदायिक सौहार्द दिवस

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 30 सितम्बर 20 आचार्यश्री तुलसी द्वारा प्रतिपादित अणुव्रतों का पर्व अणुव्रत उदबोधन सप्ताह रविवार 1 अक्टुबर से शुरू होगा जो कि सात दिनों तक चलेगा। मंत्री रणवीर सिंह खींची ने बताया कि प्रतिदिन विभिन्न दिवस मनाते हुए आमआदमी को अणुव्रतों से जोड़ने एवं जीवन में अणुव्रत को शामिल करने की प्रेरणा दी जाएगी। समिति अध्यक्ष सुमति पारख की अगुवाई में होने वाले इन कार्यक्रमों के अलग अलग प्रभारी बनाए गए है। सप्ताह के पहले दिन साम्प्रदायिक सौहार्द दिवस कार्यक्रम तेरापंथ सेवाकेन्द्र में आयोजित किया जाएगा। प्रभारी तुलसीराम चौरडिया ने बताया कि कार्यक्रम में सभी धर्मों के धर्मगुरू एवं धार्मिक संगठनों के लोग शामिल होगें। दो अक्टुबर को अहिंसा दिवस कार्यक्रम साध्वीश्री सम्पूर्ण यशा के सानिध्य में तेरापंथ सेवाकेन्द्र में आयोजित होगा। इसके प्रभारी महावीर माली एवं सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि इस मौके पर अहिंसा के महत्व को दर्शाती पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेगें। 3 अक्टुबर को अणुव्रत प्रेरणा दिवस का आयोजन मालू भवन में होगा। प्रभारी मनोज गुंसाई ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से साध्वीवृंदों द्वारा अणुव्रतों की पालना की प्रेरणा दी जाएगी। 4 अक्टुबर को पर्यावरण शुद्धी दिवस जयपुर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। प्रभारी कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि इस मौके पर पौधारोपण के साथ साथ पौधे वितरण भी किए जाएगें। 5 अक्टुबर को नशा मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। प्रभारी विमल भाटी एवं विशाल स्वामी ने बताया कि इस मौके पर मुख्य बाजार, घूमचक्कर पर स्टाल्स लगा कर नशामुक्ति का संदेश दिया जाएगा एवं नशामुक्ति संकल्प पत्र भी भरवाए जाएगें। 6 अक्टुबर को अनुशासन दिवस का कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रभारी विजयराज सेठिया ने बताया कि कार्यक्रम तेरापंथ सेवाकेन्द्र में साध्वीश्री के सानिध्य में आयोजित होगा। अणुव्रत सप्ताह का समापन 7 अक्टुबर को जीवन विज्ञान दिवस के रूप में होगा। प्रभारी पवन सेठिया ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों को मालू भवन आमंत्रित कर जीवन विज्ञान के प्रयोग सिखाए जाएगें। सप्ताह की तैयारियों को लेकर समिति कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार शाम समिति कार्यालय में समिति अध्यक्ष सुमति पारख की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सप्ताह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया एवं कस्बे में विभिन्न स्थनों पर अणुव्रत सप्ताह एवं अणुव्रत संहिता के पोस्टर लगाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में मनोज कुमार गुंसाई, सत्यनारायण स्वामी, तुलसीराम चौरडिया, अशोक बैद, अशोक झाबक, संजय पारीक, सुशील सेरडिया, विजय महर्षि, राधेश्याम दर्जी, विक्रम मालू, रणवीरसिंह खिची, विजयराज सेठिया, शुभकरण पारीक आदि सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights