Nature Nature

कार में आग लगने से बिजनेसमैन जिंदा जला, बॉडी पूरी तरह जली, पेट्रोल पंप के सामने की घटना

Nature

कार में आग लगने से बिजनेसमैन जिंदा जला, बॉडी पूरी तरह जली, पेट्रोल पंप के सामने की घटना

समाचार गढ़ 5 अप्रैल 2026। जोधपुर में एक पेट्रोल पंप के सामने एक कार में आग लगने से बिजनेसमैन जिंदा जल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब 10 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। आग बुझने के बाद कार में बिजनेसमैन का बुरी तरह जला हुआ शव मिला। यह घटना बोरानाडा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह को हुई।

बोरानाडा थाने के कॉन्स्टेबल ललित ने बताया- कार के नंबर के आधार पर मरने वाले की पहचान भरत लुनिया (40) के रूप में हुई है। फिलहाल वह जोधपुर के बासनी में रह रहा था। मूल रूप से वह बाड़मेर के धोरीमना गांव का रहने वाला था। भरत एक बिजनेसमैन था। लेकिन बॉडी बुरी तरह से जल गई थी, इसलिए पहचान कंफर्म करने के लिए परिजनों को बुलाया गया है।

डीएनए सैंपल के आधार पर भी पहचान की जाएगी। हादसे के समय कार का एक दरवाजा भी खुला हुआ था और बिजनेसमैन सीट को पीछे करके आराम की मुद्रा में लेटा हुआ था। परिजनों के मुताबिक, भरत सुबह 9:00 बजे बासनी स्थित अपने घर से निकला था, जिसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा था। कार सड़क से उतरकर साइड में कच्चे रास्ते पर खड़ी हुई थी।

बोरानाडा थाने के हेड कांस्टेबल अरविंद मीणा ने बताया कि बोरानाडा के भांडु पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी मारुति 800 कार में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कार में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया है।

बोरानाडा फायर ब्रिगेड ऑफिस के फायरमैन जसराज ने बताया कि उन्हें 11:42 बजे भांडु पेट्रोल पंप के सामने एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। कार से एक बुरी तरह जला हुआ शव बरामद हुआ है।

  • Related Posts

    भाजपा पंचायत समिति सदस्य के साथ थाने में बदसलूकी, चोरी की शिकायत पर भी देरी का आरोप

    भाजपा पंचायत समिति सदस्य के साथ थाने में बदसलूकी, चोरी की शिकायत पर भी देरी का आरोप समाचार गढ़ 5 अप्रैल 2026। अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र से एक…

    खाजूवाला में संदिग्ध हालत में मिला डेनमार्क का युवक, बॉर्डर एरिया में प्रवेश पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    खाजूवाला में संदिग्ध हालत में मिला डेनमार्क का युवक, बॉर्डर एरिया में प्रवेश पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट समाचार गढ़ 5 अप्रैल 2026। पाकिस्तान सीमा से सटे खाजूवाला क्षेत्र में एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा पंचायत समिति सदस्य के साथ थाने में बदसलूकी, चोरी की शिकायत पर भी देरी का आरोप

    भाजपा पंचायत समिति सदस्य के साथ थाने में बदसलूकी, चोरी की शिकायत पर भी देरी का आरोप

    कार में आग लगने से बिजनेसमैन जिंदा जला, बॉडी पूरी तरह जली, पेट्रोल पंप के सामने की घटना

    कार में आग लगने से बिजनेसमैन जिंदा जला, बॉडी पूरी तरह जली, पेट्रोल पंप के सामने की घटना

    खाजूवाला में संदिग्ध हालत में मिला डेनमार्क का युवक, बॉर्डर एरिया में प्रवेश पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    खाजूवाला में संदिग्ध हालत में मिला डेनमार्क का युवक, बॉर्डर एरिया में प्रवेश पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    श्रीडूंगरगढ़ के दिव्यांग छात्र भागीरथ ने रचा इतिहास, शिक्षा मंत्री ने थपथपाई पीठ, कोचिंग खर्च उठाने की घोषणा

    श्रीडूंगरगढ़ के दिव्यांग छात्र भागीरथ ने रचा इतिहास, शिक्षा मंत्री ने थपथपाई पीठ, कोचिंग खर्च उठाने की घोषणा

    सैनिक स्कूल में चयन, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा खुशबू गोदारा ने रचा इतिहास

    सैनिक स्कूल में चयन, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा खुशबू गोदारा ने रचा इतिहास

    दिव्यांग छात्र भागीरथ सिंह ने 12वीं विज्ञान में बनाए 500/500, भारती निकेतन के छात्र ने रचा इतिहास

    दिव्यांग छात्र भागीरथ सिंह ने 12वीं विज्ञान में बनाए 500/500, भारती  निकेतन के छात्र ने रचा इतिहास
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights