![](https://samachargarh.com/wp-content/uploads/2023/12/20231228_123442.jpg)
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के नगर पालिका के वार्ड नंबर 3 में आगामी 10 जनवरी को होने वाले पार्षद उपचुनाव को लेकर भाजपा द्वारा अपनी तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिसे लेकर कस्बे के कालूबास वार्ड 3 में स्थित सीताराम मंदिर में भाजपा की एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा द्वारा की गई। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी के रूप में संभावित चेहरे के ऊपर वार्ड वासियों की राय जानी गई और एकमत के साथ ही किसी एक व्यक्ति को उम्मीदवार के रूप में खड़ा करने पर मनसा जाहिर की गई। जिसमें पूर्व पार्षद स्व. जगदीश प्रसाद पुरोहित की धर्मपत्नी जमना देवी, महेंद्र पारीक, संतोष बोहरा, आईदान जोशी के नाम सामने आए। लेकिन अभी तक किसी एक नाम पर एक मत नहीं होने के कारण शीर्ष नेतृत्व द्वारा अन्य युवा चेहरे के नाम पर भी मुहर लगाई जाने की संभावना प्रबल हो गई है।
![](https://samachargarh.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231228-wa00069071741185068388750-1024x577.jpg)
![](https://samachargarh.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231228-wa00084346713222892846062-1024x768.jpg)
![](https://samachargarh.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231228-wa0007907056130950700751-1024x576.jpg)