Nature Nature

132 केवी श्रीडूंगरगढ़ की बढ़ेगी क्षमता, पहुंचा 50 एमवीए का ट्रांसफार्मर

Nature

132 केवी श्रीडूंगरगढ़ की बढ़ेगी क्षमता, पहुंचा 50 एमवीए का ट्रांसफार्मर

समाचार-गढ़, 28 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ स्थित 132 केवी जीएसएस से जुड़े ग्रामीण जीएसएसों पर बढ़ते लोड को देखते हुए विधायक गिरधारीलाल महिया के निर्देशों पर 132 केवी जीएसएस पर अतिरिक्त क्षमता का पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित होने जा रहा है। जिससे इस जीएसएस की क्षमता बढ़ जाएगी और क्षेत्र की बिजली सप्लाई सुदृढ़ होगी। रविवार रात्रि को 50 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर श्रीडूंगरगढ़ के 132 केवी जीएसएस पर पहुंच गया है और सोमवार से इसके इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
इस संबंध में विधायक महिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के 132 KV GSS से निकलने वाले विभिन्न जीएसएसों पर बढ़ते लोड को नियंत्रित करने हेतु इस जीएसएस की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता थी। 132 KV जीएसएस पर पहले से 25-25 एमवीए के दो ट्रांसफॉर्मर स्थापित है। यहां पर बिजली सुदृढ़ीकरण करने हेतु ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी व प्रबंध निदेशक से वार्ता करके 25 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर की जगह 50 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की थी। ऊर्जा मंत्री के निर्देशों पर 132 KV जीएसएस पर 50 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर स्वीकृत करवाया गया है और यह ट्रांसफॉर्मर श्रीडूंगरगढ़ जीएसएस पर पहुँच गया है। विद्युत विभाग के अधिकारियों की देखरेख में सोमवार से इस पावर ट्रांसफॉर्मर का इंस्टॉलेशन शुरू हो जाएगा और यह ट्रांसफॉर्मर स्थापित होने से इस जीएसएस की क्षमता 50 एमवीए से बढ़कर 75 एमवीए हो जाएगी। जिससे इस जीएसएस के अंतर्गत आने वाले तमाम जीएसएसों व फीडरों की बिजली सप्लाई में व्यापक सुधार होगा। जिससे श्रीडूंगरगढ़ शहर, जैसलसर, ठुकरियासर, सातलेरां सहित अनय गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को बिजली समस्याओं से निजात मिलेगी।
बता दें कि क्षेत्र के गांव जैसलसर में अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना करवाने के बाद इसको सुचारू करने के लिए 132 केवी जीएसएस की क्षमता बढ़ाना अनिवार्य था। अन्यथा 132 केवी जीएसएस से जुड़ी बिजली सप्लाई का तंत्र गड़बड़ा सकता था। विधायक महिया के निर्देशों पर विद्युत निगम ने तुरंत प्रभाव से 25 एमवीए के एक ट्रांसफॉर्मर की जगह 50 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने की स्वीकृति देने के बाद ट्रांसफॉर्मर श्रीडूंगरगढ़ भेज दिया है।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights