Nature Nature

निर्माण कार्य में बाधा, मारपीट और सामग्री छीनने का आरोप — एक ही परिवार के 8 सदस्यों पर केस दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 25 मई 2025, श्रीडूंगरगढ़।
सरदारशहर रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने पहुंच गया। आरोप है कि एक ही परिवार के आठ लोगों ने निर्माण कार्य रुकवाने के साथ-साथ मिस्त्रियों और मजदूरों से गाली-गलौच कर दी, दीवार तोड़ दी और निर्माण सामग्री जबरन उठा ले गए। पीड़ित ने बिग्गाबास थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

बिग्गाबास निवासी आरिफ पुत्र हाजी नजिर बेहलिया ने रिपोर्ट में बताया कि 4 मई की सुबह 8 बजे से लेकर 7 मई की दोपहर 12 बजे तक आरोपियों ने उसके निर्माण कार्य को जबरदस्ती रुकवाया। आरोप है कि पन्नालाल रेगर, उनके पुत्र प्रकाश, मुकेश, राकेश, अशोक, पन्नालाल की पत्नी व पुत्री तथा प्रकाश की पत्नी ने उनके भूखंड में अवैध रूप से घुसकर विवाद खड़ा किया।

परिवादी के अनुसार, आरोपियों ने पहले अपने घर की महिलाओं को आगे कर निर्माणाधीन मकान की दीवार को गिरा दिया। जब मिस्त्री ने इसका विरोध किया तो उस पर पत्थर फेंके गए। इसके बाद मिस्त्री और मजदूरों से गाली-गलौच करते हुए कुंडा, तिपाई, पाटिया जैसी निर्माण सामग्री छीनकर अपने घर ले गए।

पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंपी है।

  • Related Posts

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights