Nature Nature

गला घोंटकर युवक की हत्या करने का मामला, 30 घंटे बाद भी शव का नहीं हुआ अंतिम संस्कार

Nature

समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ में युवक की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के 30 घंटे बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है, सुबह से ही श्रीडूंगरगढ़ की मोर्चरी के आगे ग्रामीणों का धरना जारी है। वहीं देराजसर और आसपास के गांवों में सुबह से दुकानें नहीं खुली। ग्रामीणों को उन दो युवकों पर हत्या का शक है, जो एक दिन पहले मृतक महेंद्र और उसके पिता के नाम से खेत का अता-पता पूछ रहे थे। शुक्रवार रात को अज्ञात लोगों ने खेत की ढाणी में घुस कर युवक महेंद्र की गला घोंट कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। अभी अब तक हत्या करने वाले पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। ऐसे में अब ग्रामीणों में रोष बढ़ रहा है। उनका कहना है कि हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए। सूडसर व्यापार मंडल अध्यक्ष सोहनदास स्वामी ने हत्या के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया है। श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी के आगे जिला परिषद सदस्य श्री राम भादू, भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़, विधायक पुत्र शिव सारस्वत, केसराराम गोदारा, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण भी पहुंचे और पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ़्तार करने की मांग करते हुए धरना स्थल पर बैठ गए।

ये है मामला

श्रीडूंगरगढ़ के देराजसर गांव की ढाणी में 22 साल का महेंद्र आगे के कमरे में सो रहा था। इस दौरान घर के अन्य सदस्य अंदर के कमरों में सो रहे थे। शनिवार सुबह उसका शव कमरे में पड़ा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी ने उसका गला घोंट दिया हैं। हत्या की आशंका में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद से सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं क्योंकि दो युवक महेंद्र के घर का पता पूछ रहे थे।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights