Nature Nature

गृह राज्यमंत्री रह चुके वीरेंद्र बेनीवाल के ख़िलाफ़ पारिवारिक सम्पति के विवाद में मामला दर्ज

Nature

समाचार-गढ़। कांग्रेस सरकार में गृह राज्यमंत्री रह चुके लूणकरनसर के पूर्व विधायक वीरेंद्र बेनीवाल के खिलाफ जयपुर के एक थाने में पारिवारिक सम्पति के विवाद का मामला दर्ज हो गया है। जिसमें बेनीवाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों को नामजद किया गया है।

बेनीवाल के भाई बृजेंद्र बेनीवाल के बेटे रमित बेनीवाल ने ये मामला दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि उनके दादा और पूर्व विधायक भीमसेन चौधरी और दादी सुनीता चौधरी के नाम से जयपुर के बजाज नगर हाउसिंग कॉपरेटिव सोसायटी, जवाहर नगर जयपुर में राजस्थान आवासन मंडल का एक भूखंड, बीकानेर के सार्दुलगंज के सी सेक्टर में एक भूखंड और बीकानेर के सार्दुल कॉलोनी में एक प्लॉट है। ये सभी संपत्तियां भीमसेन चौधरी ने अपनी स्वयं की आय से पत्नी सुनीता चौधरी के नाम से खरीदी गई थी।

रमित का दावा है कि इन संपत्तियों में उनके पिता का भी हिस्सा है। इन संपत्तियों का हिस्सा नहीं किया जा रहा है। रमित का आरोप है कि अब इन संपत्तियों को वीरेंद्र बेनीवाल और उनके परिवार के सदस्य कूट रचित दस्तावेजों से अपने नाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

रमित ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि उसके व पिता के साथ गाली गलौज और मारपीट भी की गई। ये भी बताया गया कि ये संपत्ति वीरेंद्र बेनीवाल की मां के नाम से थी, जो उन्होंने अपने व परिवार के नाम करवा ली। बेनीवाल के नाम हुई वसीयत को भी उनका भतीजा कूट रचित बता रहा है। रमित का आरोप है कि उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई है। अदालत के माध्यम से इस्तगासा पेश करके ये एफआईआर जयपुर के शिप्रा पथ थाने में मामला दर्ज कराया है।

इधर, पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल का कहना है कि उन्हें थाने में इस तरह के किसी मामले के दर्ज होने की जानकारी नहीं है। सिविल मामले अदालतों में चल रहे हैं, जिसमें कहीं पर इनके पक्ष को स्वीकार नहीं किया गया है।

  • Related Posts

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights