Nature Nature

स्वच्छता, सुरक्षा और सौहार्द के साथ मनाएँ दीपोत्सव, एसडीएम शुभम शर्मा का संदेश

Nature

समाचार गढ़ 18 अक्टूबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा ने दीपावली पर्व पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह त्यौहार केवल दीपों का नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने अपील की कि लोग खुशियाँ बाँटें, लेकिन सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। शुभम शर्मा ने कहा कि पटाखे सीमित मात्रा में और सुरक्षित तरीके से जलाएँ, वहीं केवल ग्रीन क्रैकर्स का ही उपयोग करें ताकि वायु और ध्वनि प्रदूषण से बचा जा सके। उन्होंने लोगों से बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने देने की भी अपील की। एसडीएम ने बताया कि दीपावली की असली रौनक सफाई और सलीके में है, इसलिए पूजा-पाठ के बाद का कचरा निर्धारित स्थानों पर डालें और प्लास्टिक का प्रयोग न करें। यातायात को लेकर उन्होंने कहा कि त्यौहार के जोश में नियमों की अनदेखी न करें, वाहन धीरे चलाएँ और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें। अग्नि सुरक्षा के लिए घर में पानी या रेत से भरी बाल्टी रखें और किसी आकस्मिक घटना में तुरंत प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन की ओर से अग्निशमन दल और पुलिस टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि दीपावली सौहार्द और भाईचारे का पर्व है, इसलिए सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाएँ और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। विद्युत सजावट में भी सावधानी बरतें, खुले तारों या ओवरलोडिंग से बचें। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक उपखण्ड स्तरीय नियंत्रण कक्ष, तहसील कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ (दूरभाष 01565-222039) पर संपर्क कर सकते हैं। एसडीएम शुभम शर्मा ने संदेश दिया—“स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त दीपावली ही सच्चे अर्थों में आनंद और उजास की दीपावली है।”

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights