Nature Nature

ओबीसी आयोग के अध्यक्ष आएंगे, दस्तावेज पूर्ति के लिए आयोजित होगा शिविर, भाटी विभिन्न कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Nature

ओबीसी आयोग के अध्यक्ष भंवरु खान 10 अगस्त को बीकानेर आएंगे

समाचार-गढ़, बीकानेर , 4 अगस्त। राजस्थान अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भंवरु खान 10 अगस्त को बीकानेर आएंगे। वे 11 अगस्त को सुनवाई करेंगे तथा 12 अगस्त को सड़क मार्ग द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

दस्तावेज पूर्ति हेतु अनुजा निगम कार्यालय में आयोजित होगा शिविर
समाचार-गढ़, बीकानेर , 4 अगस्त। अनुजा निगम लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय निगम योजनाओं के तहत वर्ष 2022-23 में ऋण स्वीकृत के साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज पूर्ति हेतु 7,8,10 एवं 11 अगस्त को प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक शिविर आयोजित किये जाएंगे। अनुजा निगम के सहायक परियोजना प्रबंधक अरविन्द आचार्य ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी पुराना डी.आर.डी.ए. भवन स्थित निगम के कार्यालय में शिविर के दौरान आवेदन पत्र, मूल दस्तावेज एवं उनकी एक प्रति लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हो सकते हैं। इस सम्बंध में जानकारी एवं दस्तावेजों की जानकारी हेतु कार्यालय दूरभाष नं. 0151-2226023 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

ऊर्जा मंत्री भाटी विभिन्न कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
समाचार-गढ़, बीकानेर , 4 अगस्त। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी शनिवार को प्रात: 9 बजे डॉ करणी सिंह स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
ऊर्जा मंत्री रविवार को प्रात: 10 बजे बज्जू के 132 केवी जीएसएस में 50 एमवीए के नवीन पावर ट्रांसफार्मर का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात प्रात: 11 बजे ग्राम पंचायत बांगड़सर से बज्जू खालसा सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 1 बजे बज्जू एवं श्रीकोलायत के स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

Related Posts

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights