Nature Nature

चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और मलबे से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी

Nature

समाचार-गढ़ 14 अगस्त, 2026।

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी इलाके में निर्माणाधीन DRT टनल में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। टनल के अंदर अचानक भारी मात्रा में पानी और मलबा आने से मजदूर फंस गए। हादसे में 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 3 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, 18 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

कैसे हुआ हादसा?

हादसा शाम करीब 6:30 से 6:45 बजे के बीच हुआ। टनल के गेट से करीब 1.8 किलोमीटर अंदर एक कैविटी से अचानक पानी और भारी मलबा बाहर आया। देखते ही देखते सुरंग का बड़ा हिस्सा मलबे और गाद से भर गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर फंस गए।

यह करीब 3.5 किलोमीटर लंबी सुरंग है, जहां उस समय ग्रेविटी पर पैकिंग का काम चल रहा था।

रेस्क्यू में जुटी SDRF-NDRF की टीमें

घटना की सूचना मिलते ही SDRF, NDRF, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। रात में मलबा जमा होने के कारण ऑपरेशन प्रभावित हुआ, लेकिन अब लापता मजदूरों की तलाश के लिए रेस्क्यू फिर तेज कर दिया गया है।

CM धामी लगातार कर रहे निगरानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से भी बातचीत की, क्योंकि हादसे वाली साइट पर इन राज्यों के मजदूर भी काम कर रहे थे।

फिलहाल सुरंग के अंदर पानी, गाद और मलबा बड़ी चुनौती बने हुए हैं और बचाव टीमें लापता मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

  • Related Posts

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights