Nature Nature

सीमा पर जवानों संग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रक्षाबंधन पर्व, तिरंगा यात्रा में भरी देशभक्ति की ऊर्जा

Nature

समाचार गढ़, 14 अगस्त 2025।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र स्थित कोडेवाला बीएसएफ आउट पोस्ट पहुंचे। यहां उन्होंने सीमा पर तैनात जांबाज जवानों से स्नेहपूर्ण संवाद किया और महिला जवानों से रक्षा सूत्र बंधवाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने दूरबीन से पाकिस्तान सीमा क्षेत्र का अवलोकन किया और पोस्ट पर एंटी-ड्रोन सिस्टम व आधुनिक रक्षा उपकरणों की जानकारी भी ली।

इस दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, तथा विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने जवानों का हौसला बढ़ाया और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

कोडेवाला दौरे के बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री बड़े हेलीकॉप्टर से नाल पहुँचे, जहां उन्होंने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “सीमा की सुरक्षा करने वाले जवानों का पराक्रम और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को निष्ठा से निभाए।”

मुख्य आकर्षण:

महिला जवानों ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधा।

एंटी-ड्रोन सिस्टम और सीमा चौकी की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण।

नाल में भव्य तिरंगा यात्रा, युवाओं में जोश और उत्साह का संचार।

Related Posts

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

समाचार गढ़। फ्रांस ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून…

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights