Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में मुख्यमंत्री गहलोत कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, गोदारा व बाना टीम के साथ सक्रिय

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान की सरकार आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रहेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत सीकर से हवाई मार्ग से प्रातः सवा दस बजे प्रस्थान कर 11 बजे बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव गुसाईसर बड़ा पहुंचेंगे। वे यहां प्रभा ओझा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन व स्टाफ क्वाटर के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री यहां से रवाना होकर 1:30 बजे श्री डूंगरगढ़ के धीरदेसर चोटियान पहुंचेंगे तथा शहीद नायक राकेश चोटिया की मूर्ति का अनावरण करेंगे । मुख्यमंत्री श्री गहलोत यहां से प्रस्थान कर दोपहर 2:15 बजे सोनियासर गोदारान में शहीद हेतराम गोदारा की मूर्ति का अनावरण करेंगे ।साथ ही महंगाई राहत शिविर का अवलोकन करेंगे तथा किसान सम्मेलन में भाग लेंगे । श्री डूंगरगढ़ में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन पूरी तरह चाक-चौबंद नजर आ रहा है। अधिकारियों द्वारा लगातार जहां जहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा वहां पर लगातार तैयारियों का जायजा लिया जा रहा । मुख्यमंत्री के आवागमन को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री के श्रीडूंगरगढ़ आवागमन को लेकर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की टीम काफी सक्रिय दिखाई दे रही है। साथ ही यूथ कांग्रेस के हरिराम बाना भी अपनी टीम के साथ लगे हुए हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल कृत्रिम बुद्धिमत्ता शब्दों को सजा सकती है, पर…

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    समाचार-गढ़ 27 सितंबर, 2026। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। डेरा इस्माइल खान जिले के दराजिंदा इलाके में एक विस्फोटक से लदी गाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    ईरान की कासिम बसीर का खौफ? अमेरिकी युद्धपोतों ने बढ़ाई दूरी, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया बदलाव

    ईरान की कासिम बसीर का खौफ? अमेरिकी युद्धपोतों ने बढ़ाई दूरी, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया बदलाव

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights