Nature Nature

बच्चों ने रुचि व उत्साह के साथ लिया भाग, किया गया जागरूक

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर के निर्देशानुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय द्वारा शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों मॉडर्न राजस्थान स्कूल, रूपादेवी स्कूल, राउमावि ताल मैदान और राबाउमावि श्रीडूंगरगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान MDV के तहत स्कूल स्टूडेंट्स के सम्मुख ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों का डेमोंस्ट्रेशन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें निर्वाचन शाखा श्रीडूंगरगढ़ से नौरतमल शर्मा ALMT, प्रदीप कौशिक ALMT, किशोरीलाल आदि दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा ईवीएम मशीन वीवीपीएटी मशीन का डेमोंस्ट्रेशन किया गया। नौरत मल शर्मा ने बच्चों को निर्वाचन मतदान प्रक्रिया और ईवीएम से मतदान के बारे में बताया। प्रदीप कौशिक ALMT ने ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों से डेमोंस्ट्रेशन करके बच्चों को जागरूक किया। सभी कॉलेज और स्कूल विद्यार्थियों ने रुचि और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। ताल मैदान स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राधाकिशन सोनी ने नए मतदाता रजिस्ट्रेशन और निर्वाचन विभाग के आगामी नवाचारों के बारे में बताया। प्राचार्य आदूराम जाखड़ ने बच्चों को निर्वाचन प्रक्रिया को भलीभांति समझने का आह्वान किया।

बालिका विद्यालय
हाई स्कूल, ताल मैदान
रूपा देवी स्कूल
मॉर्डन स्कूल
दिव्यांग मतदाता को डेमोस्ट्रेशन। मॉर्डन स्कूल
मॉर्डन स्कूल
मॉर्डन स्कूल
  • Related Posts

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। भारत अब पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच आसान बनाने के लिए एक नए वैकल्पिक रास्ते पर काम कर रहा है। कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के…

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों को लेकर अब तक आधिकारिक स्पष्टता नहीं होने पर राजनीतिक सवाल उठने लगे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights